19 APRFRIDAY2024 3:10:09 PM
Nari

इन 7 हेल्थ कंडीशन में ना खाएं लहसुन, पहुंचा सकता है नुकसान

  • Updated: 11 Apr, 2018 05:30 PM
इन 7 हेल्थ कंडीशन में ना खाएं लहसुन, पहुंचा सकता है नुकसान

भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ लहसुन का इस्तेमाल हैल्दी रहने के लिए भी किया जाता है। लहसुन कान इंफेक्शन और हाई ब्लड प्रैशर की परेशानी को दूर करता है। इसके अलावा रोज इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल कम और इम्यून सिस्टम अच्छा रहता है। मगर आयुर्वेद एक्सपर्ट के अनुसार कुछ लोग ऐसे भी है, जिन्हें लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। कुछ हेल्थ कंडीशन में लहसुन के सेवन से फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। वैसे भी इसकी तासीर गर्म होने के कारण गर्मियों में इसका सेवन हानिकारक होता है। आइए जानते है किन बीमारियों में लहसुन सेवन आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
 

1. लो ब्लड प्रेशर
लहसुन का सेवन ब्लड प्रेशर कम करता है। इसलिए अगर आपको लो बल्ड प्रेशर की शिकायत हो तो लहसुन को अवॉइड करें।

PunjabKesari

2. मेडिसिन लेने पर
लहसुन खून को पतला करता है। ऐसे में अगर आप किसी भी तरह की दवाइ लें रहे हैं तो इसका सेवन न करें। क्योंकि इससे आपको ब्लीडिंग हो सकती है।
 

3. लिवर प्रॉब्लम
एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर लहसुन का सेवन वैसे तो फायदेमंद होता है। मगर लिवर की कोई भी प्रॉब्लम होने पर इसे न खाएं। इससे लिवर डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है।

PunjabKesari

4. पेट की समस्या
अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं रहती है लहसुन से परहेज करें। इसके अलावा अगर आपको पेट का अल्सर, गैस बनना या डायरिया हो जाए तो भी लहसुन का सेवन न करें।
 

5. प्रैग्नेंसी
लहसुन की तासीर गर्म होती है। इसलिए प्रैग्मेंसी में कच्चे या ज्यादा लहसुन का सेवन मिसकैरेज का खतरा बढ़ा देता है।

PunjabKesari

6. सर्जरी से पहले
अगर आप ऑपरेशन या सर्जरी करवाने वाले हैं तो लहसुन को पूरी तरह अवॉइड करें। क्योंकि इससे सर्जरी के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग का खतरा रहता है।
 

7. एनीमिया
अगर आपको एनीमिया की प्रॉब्लम है तो भूलकर भी लहसुन का सेवन न करें। ज्यादा मात्रा में लहसुन खाने से हीमोलाइटिक एनीमिया की कमी हो जाती है, जोकि आपके लिए खतरनाक है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News