20 APRSATURDAY2024 9:25:10 AM
Nari

प्रेग्नेंसी में जरूर खाएं 3 खजूर, नहीं आएंगी ये 8 प्रॉब्लम्स - Nari

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 03 Oct, 2018 06:49 PM
प्रेग्नेंसी में जरूर खाएं 3 खजूर, नहीं आएंगी ये 8 प्रॉब्लम्स - Nari

प्रेग्नेंसी में जितना संतुलित आहार महिलाएं खाएगी, उतना ही गर्भ में पल रहे बच्चे का अच्छा विकास होगा। खजूर ऐसा ही एक खाद्य पदार्थ है, जो मां को स्वस्थ रखने के साथ-साथ भ्रूण के विकास के भी बहुत फायदेमंद है। खजूर में विटामिन्स, कैल्शियम, सेलेनियम, मैंगनीज, कॉपर और लवण होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत साथ-साथ शिशु को पोषण भी देते हैं। आइए, जानते हैं कि गर्भवस्था में खजूर खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

 

1. कब्ज से राहत
प्रेग्नेंसी में कब्ज की समस्या आम देखने को मिलती है लेकिन 2-3 फाइबर से भरपूर खजूर का रोजाना सेवन इस प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाता है।

PunjabKesari

2. कोलेस्ट्रॉल को रखें कंट्रोल
खजूर में मौजूद विटामिन्स, कैल्शियम और सेलेनियम जैसे गुण कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी बेहतर बनाए रखते हैं।

 

3. ऊर्जा देना
जिन महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान सुस्ती और आलस्य रहता है उन्हें रोज 3-4 खूजर का सेवन करना चाहिए। इसमें ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज पाया जाता है जो शरीर एनर्जी देता है।

 

4. प्रोटीन की आपूर्ति
खजूर में पाया जाने वाला प्रोटीन भ्रूण के विकास के लिए अच्छा है। इसके अलावा खजूर में एमीनो एसिड भी पाया जाता है, जोकि महिलाओं को ताकत देता है।

 

5. फोलेट से भी है भरपूर
इसमें फोलेट भरपूर मात्रा में होता है, जिससे बच्चे में इनबॉर्न डिफेक्ट को रोकने में मददगार होता है।

PunjabKesari

6. मूड़ होगा फ्रेश
इस दौरान महिलाओं को हमेशा खुश रहना चाहिए। यह शिशु के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में जब भी आपका मन अशांत हो या आप उदास हो तो सिर्फ 1-2 खजूर का सेवन करें। इससे आपका मूड़ स्विंग हो जाएगा।

 

7. मैग्नीशियम का भंडार
बच्चे के साथ मां के बोन्स के लिए मैग्निशियम युक्त चीजों का सेवन बहुत जरूरी है। ऐसे में सिर्फ 3-4 खजूर रोज खाने से शरीर में मैग्नीशियम की कमी पूरी हो जाती है।

 

8. खून की कमी करे दूर
अक्सर प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में खून की कमी हो जाती है। ऐसे में अपनी डाइट में खजूर को शामिल करें। यह एनिमिया के साथ-साथ अन्य प्रॉब्लम को भी दूर करेगा।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News