18 APRTHURSDAY2024 4:55:17 PM
Nari

सांवली स्किन को महीने में करना चाहती हैं गोरा तो खाएं ये चीजें

  • Updated: 30 May, 2018 05:01 PM
सांवली स्किन को महीने में करना चाहती हैं गोरा तो खाएं ये चीजें

लड़का हो या लड़की हर कोई गोरी स्किन पाना चाहता है। गोरा चेहरा पाने के लिए वह कई ट्रीटमेंट और क्रीमों का सहारा लेते हैं। उससे त्वचा का रंग कुछ समय के लिए साफ हो जाता है। मगर तेज धूप या खान-पान के कारण चेहरे का रंग काला पड़ जाता है। एेसे में अपनी डाइट में थोड़ा सा बदलाव करके सांवलेपन को दूर करके रंगत को निखार सकते हैं। अगर आप भी अपनी गोरा चेहरा पाना चाहते हैं तो आज से ही इन चीजों को खाना शुरू करे दें और चीजों से परहेज करें। 


रंग निखारने के लिए खाएं ये चीजे 


1. नारियल पानी
नारियल पानी में कई पौषक तत्व मौजूद होते हैं। जो त्वचा का रंग निखारने और दाग-धब्बे को दूर करने का काम करता है। रोजाना नारियल पानी पीने से कुछ दी दिनों में रंग साफ होने लगेगा। 

 

2. गाजर
साफ स्किन के लिए गाजर खाना बहुत जरूरी है। इसमें कई विटामिन्स और कैल्शियम पाएं जाते हैं जो रंग को निखारने का काम करता है। लागातार गाजर का सेवन करने से रंग साफ होना शुरू हो जाएगा। 

 

3. पालक 
पालक में खनिज, विटामिन, कैल्शियम, आयरन आदि प्रचुर मात्रा में पाएं जाते हैं। जो काले रंग को साफ करने का काम करते हैं। हर दिन पालक की सब्जी खाने से शरीर में  खुन की मात्रा बढ़ने लगती हैं। इससे काली त्वचा भी कुछ ही दिनों में गोरी हो जाती है। 


4. स्टॉबेरी 
स्टॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स होते हैं। जो उम्र को बढ़ने से रोकने के साथ ही रंग को साफ करने का भी काम करता है। 

 

5. चुकंदर
चुकंदर में  विटामिन, सोडियम,क्लोरीन, फास्फोरस, आयोडीन, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो स्किन के पोर्स को खोल कर ब्लड सर्कुलेशन ठीक करने का काम करता है। रोजाना चकुंदर का जूस पीने से कुछ ही दिनों में रंग साफ होने लगता है।  


6.  पपीता
ज्यादातर लोगों को लगता है कि पपीता केवल आंखों की रोशनी बढ़ाने और पाचन तंत्र को सही रखने का काम करता है। मगर एेसा नहीं है, ये आंखों को ठीक रखने के साथ ही रंग निखारने का काम भी करता है। 


इन चीजों को करे ना


1. व्हाइट ब्रेड 
व्हाइट ब्रेड में इंसुलिन की मात्रा अधिक होती है। जो स्किन में ऑयल की मात्रा को बढ़ाता है। जब शरीर में ऑयल की मात्रा बढ़ती है तो चेहरा काला नजर आने लगता है। 

 

2. कॉफी
आजकल ज्यादातर लोग कॉफी पीना पंसद करते हैं। कुछ लोगों की तो सुबह भी चाय के बिना नहीं होती। मगर ज्यादातर लोगों को इस बात का पता नहीं होगा कि इस में कैफीन की मात्रा ज्यादा होती हैं जो त्वचा को रूखी और काली बनाने का काम करता है। 

 

3. अल्कोहल
अल्कोहल से भी सांवलापन बढ़ता है। इसका अधिक सेवन करने से यूरिन प्रॉब्लम होती है और शरीर में पानी की कमी हो जाती है। 

 

4. स्पाइसी फू़ड्स
स्पाइसी फूड्स खाने से भी चेहरा काला दिखाई देने लगता है। मसालेदार खाना खाने से ब्लड वैल्स वैसल्स बढ़ने लगता है, जिससे चेहरा काला होने लगता है। 


5. शक्कर 
ज्यादा मात्रा में मीठा खाने से शरीर में ब्लड में शुगर लेवल बढ़ने लगता है जो फेयरनेस कम करती है। 



 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News