18 APRTHURSDAY2024 6:50:35 PM
Nari

विटामिन डी पूरा करने के लिए खाएं ये आहार

  • Updated: 24 Nov, 2016 06:56 PM
विटामिन डी पूरा करने के लिए खाएं ये आहार

विटामिन डी फूड्स : शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए विटामिन,मिनरल्स और पोषक तत्वों का होना बहुत जरूरी है। हर विटामिन का बॉडी के लिए खास महत्व है। आज हम विटामिन डी के बारे में बात कर रहे हैं। यह विटामिन शरीर के लिए बहुत जरूरी है। कैल्शियम के साथ अगर विटामिन डी की कमी हो जाए तो बहुत सी परेशानियोें का सामना करना पड़ सकता है। 

 

विटामिन डी की कमी से होने वाली परेशानिया

1. हड्डीयां और मांसपेशि‍यां कमजोर  
2. हाई ब्लड प्रैशर
3. तनाव और उदासी
4. आलस और थकावट

 

इस तरह करें कमी को पूरा

1. धूप लेना जरूरी
विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए धूप में बैठना बहुत जरूरी है। सुबह के समय धूप लेने से शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं होती और इससे स्किन एलर्जी से भी बचा जा सकता है। 

2.  सॉल्‍मन और टुना फिश
नॉन वेज खाने के शौंकिन हैं तो सॉल्‍मन और टुना फिश में विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कॉड लिवर में भी विटामिन डी भरपूर मात्रा होता है।

3. अंडा
मछली के अलावा अंड़े के सेवन से भी विटामिन डी की कमी दूर होती है। 

4. डेयरी प्रॉडक्ट
दूध,मक्खन और पनीर अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इससे शरीर की बहुत सी परेशानिया दूर हो जाती है। 

5. गाजर
गाजर का जूस पीने से विटामिन की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है। रोजाना 2 गिलास गाजर की जूस जरूर पिएं। 
 

Related News