गर्भवती महिला का खान पान : गर्भावस्था में महिला और भ्रूण में पल रहें बच्चे को स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार की जरूरत होती है। अगर महिला पौष्टिक आहार नहीं लेगी तो उसके साथ उसके भ्रूण में पल रहा बच्चा भी अस्वस्थ होगा। अगर आप चाहती है कि आपको गर्भावस्था में खून की कमी या एनिमिया की शिकायत न हो और बच्चे का इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहे तो आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिसके सेवन से आप इन समस्याओं से भी बची रहेंगी और गर्भ में पल रहा बच्चा भी स्वस्थ रहेगा।
1. ग्रीन टी
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है। इसे नींबू के रस के साथ पीने से शरीर 13 गुना ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट अवशोषित करता है। नींबू कैटेकिंस अवशोषित करने में काफी फायदेमंद होता है। जिसे ग्रीन टी में पाए जाने रोग प्रतिरोधक एंटीऑक्सीडेंट से जाना जाता है। दो कप ग्रीन टी में 1 नींबू निचोड़ कर पीएं। इसके अलावा सुबह या शाम को चाय पीने का मन करें तो ग्रीन टी में फ्रैश मिंट मिला कर पीएं।
2. पालक
पालक में आयरन के अलावा फोलिक एसिड भी भरपूर मात्रा में होता है। गर्भावस्था में अक्सर महिलाओं में फोलिक एसिड और आयरन की कमी होने लगती है। इसलिए गर्भावस्था में महिलाओं को पालक का सेवन जरूर करना चाहिए।
3. टमाटर के फायदे
टमाटर में लौह तत्व की काफी मात्रा होती है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं मे इसकी कमी होने लगती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को जरूर इसका सेवन करना चाहिए।