बढ़ता हुआ वजन न केवल शरीर की बनावट को खराब करता है बल्कि आपके आत्मविश्वास में भी कमी लाता है। वहीं बढ़ते वजन के कारण शरीर कई तरह की बीमारियों का शिकार हो जाता है। बढ़ते हुए वजन कम करने के लिए महिलाएं बहुत सारे तरीके अपनाती है। वहीं नेचुरल तरीके से वजन कम करने के लिए हेल्दी डाइट के साथ योगा बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। हेल्दी डाइट के लिए ऐसे बहुत से फल और सब्जियां है जिसके सेवन से आप अपना वजन कम कर सकते है। आज हम आपको ऐसे लाल रंग के फल बताएंगे जिसकी मदद से आप अपना वजन कम कर सकते है।
सेब
सेब फाइबर का बहुत ही अच्छा स्त्रोत होता है। एक मीडियम साइज के सेब में 50 से 70 कैलोरीज होती है। सेब खाने से काफी समय तक पेट भरा रहता है और इस वजह से आप कम कैलोरी इनटेक करती है और आपका वजन कंट्रोल में रहता है।
चेरी
एंटी-ऑक्सिडेंटस से भरपूर चेरी स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी मानी जाती है। अगर आप वजन घटाने के बारे में सोच रहे हैं तो चेरी आपकी काफी मदद कर सकती हैं।
अनार
अनार न केवल वजन कम करने बल्कि ब्लड प्रेशर को भी सही रखने में काफी मदद करता है। अनार पाचन तंत्र से जुड़ी कई तरह की परेशानियों को हल करता है। अनार के बीजों में फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है।
स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी जितनी खाने में स्वादिष्ट होती है उतना ही अधिक वजन कम करने में लिए फायदेमंद होती है। स्ट्रॉबेरी में एंटी-ऑक्सीडेंस काफी मात्रा में पाए जाते है जो कि वजन कम करने में मदद करते है।
तरबूज
तरबूज में अधिक कैलोरी तो नहीं होती है लेकिन 90 फीसदी तक पानी जरुर भरा होता है। यह बैली फैट कम करने के लिए काफी फायदेमंद होता है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP