डायबिटीज से ग्रस्त मरीज अक्सर ऐसे फलों से दूरी बना लेते हैं, जिनमें शुगर की मात्रा अधिक होती हैं। शुगर बढ़ने से ना सिर्फ शरीर के ऑर्गन्स डैमेज हो सकते हैं बल्कि यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। ऐसे में शुगर लेवल कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है लेकिन ऐसा भी नहीं है कि आप फल नहीं खा सकते हैं।
डायबिटीज मरीजों के लिए अच्छा है सेब
डायबिटीज मरीजों के लिए सेब काफी अच्छा फल हैं। एक स्टडी के अनुसार, सेब में ऐसा एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है। वहीं हार्वर्ड यूनिवर्सिटी स्टडी के मुताबिक, यह टाइप2 डायबिटीज से बचाए रखता है। सेब में जीआई की मात्रा कम होती है और विटामिन ए, कैल्शियम और आयरन से भरपूर होता हैं।
अब हम आपको सेब से बनी 5 ऐसी रेसिपी बताएंगे, जिसे डाइट में लेने से ना सिर्फ आपका शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा बल्कि इससे आप बिल्कुल फिट एंड फाइन भी रहेंगे।
मसालेदार पनीर, चना और सेब सलाद
अगर आपको डायरेक्ट सेवन खाने में डर लगता है तो आप इसे सलाद के रूप में खा सकते हैं। इसके लिए आप मसालेदार पनीर, चना और कटे हुए सेब को मिक्स करें और खाएं। प्रोटीन से भरपूर यह सलाद ना सिर्फ शुगर को कंट्रोल में रखता है बल्कि इससे दिल भी स्वस्थ रहता है।
ग्रीन एप्पल सलाद
ग्रीन सेब, जैतून (Olive), प्याज, धनिया की पत्तियां और ऑलिव ऑयल को मिक्स करें। इसे खाने से भी खून में शुगर की मात्रा कंट्रोल रहेगी। साथ ही नियमित रूप से इसका सेवन आपको कई बीमारियों से भी बचाएगा।
सेब और अजवाइन का सलाद
सेब और अजवाइन दोनों ही लो-कैलोरी होने के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स से भरपूर होते हैं। साथ ही यह फाइबर का भी बढ़िया स्त्रोत हैं।। ऐसे में ब्लड प्रेशर के मरीज बेफ्रिक होकर इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
सेब, पाइन नट सलाद
सेब, पाइन नट सलाद पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शुगर कंट्रोल करने के साथ वजन घटाने में भी मदद करता है। इसके लिए आप सेब, पाइन नट्स, सौंफ, प्याज, चेरी टमाटर, धनिया पत्तियां को मिक्स करें। आप इसे सुबह नाश्ते में खा सकते हैं।
एवोकाडो, सेब और पालक का सलाद
इस ग्रीन सलाद को बनाने के लिए कटी पालक की पत्तियां, सेब, एवोकाडो पनीर, ड्राई क्रैनबेरी और अखरोट को मिक्स करें। इसके बाद इसमें हल्का-सा एप्पल साइड विनेगर मिलाएं। इसका सेवन भी शुगर लेवल को कंट्रोल में रखेगा।