18 APRTHURSDAY2024 7:35:43 PM
Nari

रोेज खाएं ये 5 फूड्स, पीरियड्स होंगे नॉर्मल

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 23 Jan, 2017 11:46 AM
रोेज खाएं ये 5 फूड्स, पीरियड्स होंगे नॉर्मल

 पीरियड्स में क्या खाएं : बदलते लाइफस्टाइल और रूटीन की आदतोें के कारण अक्सर महिलाअों को पीरियड्स से जुड़ी कई समस्याएं आने लगती है जैसे पीरियड्स का पहले आना या मिस हो जाना । कहते है कि अगर आपको पीरियड्स निश्चित तारीक से 4 दिन पहले आ जाएं तो अच्छा है लेकिन आगर यह 4 दिन लेट हो जाएं तो इससे कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में डॉक्टर की तुरंत सलाह ले लेनी चाहिए।

कुछ लड़कियां ऐसी भी जो इस परेशानी के बारे में डॉक्टर से खुल कर बात नहीं कर पाती है और अनियमित पीरियड्स को अनदेखा कर देती है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा होता है तो गर्म चीजों का सेवन करें इससे पीरियड्स समय से पहले ही आ जाएंगे। कई बार रूटीन डाइट में न्यूट्रिएंट्स की कमी होने पर पीरियड्स मिस होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए बेहतर होगा कि भरपूर न्यूट्रिएंट्स ले ताकि इस तरह की परेशानी से बचा जा सकते है। 

आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिनको खाने से पीरियड्स से जुड़ी हर तरह की परेशानी दूर रहेगी और पीरियड्स नॉर्मल होंगे। 


1. अदरक 

अदरक की तासीर गर्म होती है, जिससे शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होगा साथ ही पीरियड्स निश्चित हो जाएंगे। इसलिए अदरक को शहद के साथ खाएं। 

2. अजवाइन 

अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट्स पोल्विक एरिया में खून के सर्कुलेशन को बढ़ाते है। इसलिए अजवाइन को कुछ समय के लिए पानी में भिगोकर रख दें। अब इसके पानी को पीएं। इससे पीरियड्स नॉर्मल होते है। 

3. पपीता 

इसमें मौजूद पपाइन एस्ट्रोन हॉर्मोन लेवल को बढ़ाते है, जिससे पीरियड्स नॉर्मल हो जाते है। इसलिए रोजाना पपीता खाएं या फिर इसके शेक बना पीएं। 

4. काले तिल 

इसकी तासीर काफी गर्म होती है, जो पोल्विक एरिया में खून के सर्कुलेशन को बढ़ाने का काम करती है। रोजाना सुबह 1 चम्मच काले तिल खाएं। 

5. कद्दू के बीज 

इसमें मौजूद जिंक टेस्टेस्टेरॉन हॉर्मोन लेवल को बढ़ाते है, जिससे पीरियड्स नियमित हो जाते है। इसलिए रोजाना दिन में 3 बार कद्दू के बीज का आधा चम्मच खाएं। 
 

Related News