19 APRFRIDAY2024 11:57:25 AM
Nari

नाश्ते में खाएं सेब और ओट्स, घटेगा कोलेस्ट्रॉल और दूर होंगी दिल की बीमारियां

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 18 Aug, 2019 10:29 AM
नाश्ते में खाएं सेब और ओट्स, घटेगा कोलेस्ट्रॉल और दूर होंगी दिल की बीमारियां

आज कल हर कोई अपनी फिटनेस का ख्याल रखना शुरू हो गया है। हर कोई जिम या कोई ऐसी स्पोर्ट को अपना रहा है जिससे उनका वजन संतुलित रहे और कोलेस्ट्रॉल का नामू -निशान न हो। ऐसे में अपने खाने का ध्यान रखना बेहद जरुरी हो जाता है। चाहे आप जितनी मर्जी एक्सरसाइज कर लें पर आपको उसके पूर्ण फायदे के लिए संतुलित आहार लेना ही पड़ेगा। चलिए आपको एक ऐसा सीक्रेट आहार बताते है जिसके सेवन से आपकी दिल और शरीर दोनों की फिटनेस हमेशा बरकरार रहेगी। 

1 सेब और 1 कटोरी ओट्स खाने से मिलेगी दिल को ताकत 

जी हां! 1 सेब और 1 कटोरी ओट्स का सेवन ब्रेकफास्ट के लिए बिलकुल ठीक है। इन दोनों का मिश्रण बहुत ही पौष्टिक और ताकत देना वाला होता है। दोनों में सोडियम बहुत कम मात्रा में होता है जो ब्लड प्रेशर के लेवल को संतुलित रखता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी इसका बहुत बड़ा रोल है। इन दोनों में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिससे दिल हमेशा एक्टिव रहता है।इनके सेवन से दिल आराम से अपने सारे फंक्शन पूरे करता है। 

PunjabKesari

कैसे बनाए ?

-सेब के छोटे टुकड़े करें। 
-ओट्स आप तेज आंच पर पानी में उबाल लें। 
-इन दोनों को मिक्सी में डाल कर ग्राइंड कर लें। 
-शहद या दालचीनी पाउडर डाल सकते है ,इससे मिठास मिलेगी। 

जानिए सेब के 5 गुण 

-सेब में बहुत एंटीऑक्सीडेंट होते है जो शरीर के सेल्स को एक्टिव रखने में मदद करते है। 
-सेब में पोटैशियम और अन्य मिनरल्स पाए जाते है ,जिससे हृदय का सर्कुलेशन बढ़ जाता है। 
-इसमें कॉलेस्ट्रोल के स्तर को कम करने का अलग गुण होता है।  
- इसमें आयरन और बॉरोन भी पाया जाता है जो हीमोग्लोबिन के रेट को भी बैलेंस्ड रखता है। 
-यह हार्ट के सेल्स की ओवर ग्रोथ होने से भी रोकता है यानि कि इसमें कैंसर सेल्स को रोकने की भी क्षमता पायी जाती है। 

PunjabKesari


जानिए ओट्स के 5 गुण 

- इसमें बहुत सारा फाइबर पाया जाता है। जिसके सेवन से शरीर में जमा हाई लेवल कोलेस्ट्रॉल कम होता है। 
-इसके अलावा ओट्स में ओमेगा 3 एसिड भी होता है, जिसे दिल के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। 
-ओट्स में बीटा ग्लूकन पाया जाता है जिससे शरीर के अंग अपना काम सही ढंग से करते है। 
-यह पाचन क्रिया को भी बढ़ाता है। 
-इसे खाने के बाद एक्स्ट्रा क्रेविंग्स भी कम हो जाती है। 

PunjabKesari

Related News