19 APRFRIDAY2024 1:06:02 AM
Nari

कुकिंग के ये टिप्स आपका काम कर देंगे आसान

  • Updated: 20 Feb, 2018 12:28 PM
कुकिंग के ये टिप्स आपका काम कर देंगे आसान

रसोई का काम करना आसाम काम नहीं है। खाने में थोड़ा बहुत नमक या फिर मिर्च मसाला तेज या कम हो जाए तो इसका जायका ही बिगड़ जाता है। कई बार घर के सदस्यों की जिम्मेदारियां इतनी ज्यादा होती हैं कि कुकिंग का काम भी मुश्किल लगने लगता है। ऐसे में कुछ आसान और स्मार्ट टिप्स आपके खाने को पहले से भी बेहतर बना देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बता रहे हैं जो आपके बहुत काम आने वाले हैं। 

 

1. सुबह की शुरुआत परांठे से हो तो सारा दिन पेट संतुष्ट रहता है। आलू के परांठो का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है लेकिन अगर परांठे बनाने का समय नही है तो आटे में पहले से ही आलू गूंथ कर रख लें। इससे खाने का जायका बढ जाएगा। 
 

2. पकौडियां बनाते समय इसके घोल में 1 चम्मच गर्म तेल और चुटकी भर अरारोट डाल लें। इससे ये कुरकुरी बनेंगी। 
 

3. खीर बनाने के लिए चावल को हल्का सा पीस कर इस्तेमाल करें। इससे खीर गाढी बनेगी। 
 

4. भिंडी को ज्यादा समय तक ताजा रखने के लिए इसमें थोड़ा सा तेल लगाकर रख दें। इससे यह बहुत दिनों तक फ्रेश रहेगी। 
 

5. दाल को कीड़ों से बचाए रखने के लिए इसमें 1 बूंद कैस्टर ऑयल की डाल दें। 
 

6. केक को काट कर रखना है तो इसके किनारों पर ब्रेड के स्लाइस लगा दें। इससे केक सूखेगा नहीं। 
 

7. घर पर घी बनाते समय इसमें मेथी के थोड़े से दाने डाल दें। इससे घी जल्दी खराब नहीं होगा। 
 

8. पके हुए केलों को लटकाकर रखने से ये जल्दी खराब नहीं होते। 
 

9. आलू स्टोर करने है तो इनमें एक दो गांठ लहसून की रख दें। आलू जल्दी खराब नहीं होंगे। 
 

10. इमली में नमक लगाकर रखने से इसका स्वाद और रंग ज्यादा देर तक सही रहेगा। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News