24 APRWEDNESDAY2024 3:15:02 AM
Nari

चंद्रग्रहण 2019: खाना जरूरी है तो खाएं बस यही चीजें

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 15 Jul, 2019 03:50 PM
चंद्रग्रहण 2019: खाना जरूरी है तो खाएं बस यही चीजें

16 जुलाई को सावन का पहला चंद्रग्रहण लगने वाला है। चंदग्रहण के समय सूतक लग जाता है, जिस दौरान कई काम करने के लिए मना किया जाता है। इस दौरान खाना पकाने और खाने की भी मनाही होती है लेकिन बच्चे, बूढ़े और गर्भवती महिलाओं के लिए खाना खाना बहुत जरूरी होता है। वहीं, किसी बीमार व्यक्ति के लिए भी भोजन करना जरूरी होता है। मगर आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप जरूरत पड़ने पर चंद्रग्रहण के समय का सकते हैं। चलिए जानते हैं कि इस दौरान आप क्या क्या चीजें खा सकते हैं?
 

क्यों नहीं खाना चाहिए चंदग्रहण पर खाना?

चंदग्रहण के दौरान खाना खाना बिल्कुल वर्जित होता है। दरअसल, चंद्र ग्रहण के दौरान खाना इसलिए नहीं खाना चाहिए क्योंकि इस दौरान वायुमंडल से धरती पर कई तरह के बैक्टीरिया और संक्रमण आते हैं, जोकि खाने में मिल जाते हैं। ऐसे में इस दौरान खाने वाली कोई चीज खाने चीज खाने से आप जल्दी बीमार हो सकते हैं और कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।
 

चंदग्रहण के दौरान खाएं ये चीजें
1. सात्विक भोजन

बच्चे, बुजुर्ग, प्रैग्नेंट महिलाएं या बीमार व्यक्ति के लिए समय पर भोजन करना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आप उन्हें सात्विक भोजन दे सकते हैं, जो हल्का और पचाने में आसान हो।

PunjabKesari

2. मेवों का सेवन

बीमारी के चलते जो लोग ज्यादा देर तक भूखे नहीं रह सकते वह मेवे या नट्स का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को एनर्जी भी मिलेगी और चंदग्रहण के दौरान आपको कोई नुकसान भी नहीं होगा।

PunjabKesari

3. कच्ची सब्जियां

चंद्रग्रहण के दौरान आप कच्ची सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इस दौरान कच्ची सब्जियों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलता। ग्रहण के दौरान पका हुआ भोजन नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह पूरी तरह से सड़ने लगता है।

PunjabKesari

4. फलों का सेवन

अच्छा होगा कि आप चंद्रग्रहण के दौरान फलों का सेवन करें। यह आपके शरीर की एनर्जी को बूस्ट करने में मदद करेगा। इसके साथ ही फलों के सेवन से आपका शरीर डिटॉक्स भी हो जाएगा।

PunjabKesari

इन चीजों से करें परहेज

चंद्रग्रहण के दौरान मांसाहारी भोजन, शराब, सिगरेट और हाई प्रोटीन फ्रूड्स का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे आपके शरीर को नुकसान हो सकता है। इसलिए ग्रहण के समय आपको सामान्य भोजन ही करना चाहिए।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News