23 APRTUESDAY2024 4:40:49 PM
Nari

राजकुमारी हया का बाॅडीगार्ड के साथ था अफेयर, रिश्ते को छुपाने के लिए देती थी करोडो़ं रुपए

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 21 Nov, 2020 06:07 PM
राजकुमारी हया का बाॅडीगार्ड के साथ था अफेयर, रिश्ते को छुपाने के लिए देती थी करोडो़ं रुपए

रिश्ता पति-पत्नी का हो या फिर प्रेमी-प्रेमिका का प्यार और विश्वास पर ही खड़ा होता है। जब इसमें से एक की भी कमी हो जाए तो रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ दुबई के शासक शेख और पत्नी के रिश्ते के बीच। दुबई के शासक शेख की पत्नी राजकुमारी हया बिन्त हुसैन का अपने बॉडीगार्ड के साथ अफेयर था। राजकुमारी हया ने अपने रिश्ते को छिपाने के लिए बाॅडीगार्ड को 12 करोड़ की रकम दी लेकिन कहते हैं ना प्यार किसी छुपाए नहीं छुपता। 

PunjabKesari

राजकुमारी हया का बॉडीगार्ड संग था अफेयर

राजकुमारी हया और बॉडीगार्ड के रिश्ते के बारे में दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम को पता चल गया था। जिसके बाद उन्होंने बिना बताए अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमारी हया संग अफेयर के चलते उनके बाॅडीगार्ड की शादी टूट गई थी। दोनों का अफेयर साल 2016 में शुरू हुआ था। बाॅडीगार्ड रसेल फ्लॉवर के साथ राजकुमारी हया का रिश्ता दो साल तक चला था। खबरों की मानें तो राजकुमारी हया ने तीन अन्य बॉडीगार्ड को भी उनके और रसेल के रिश्ते पर चुप्पी साधने के लिए करोड़ों रुपये दिए थे। 

PunjabKesari

दुबई के शासक शेख ने बिन बताए दिया तलाक

राजकुमारी हया अपने बॉडीगार्ड को काफी महंगे और कीमती तोहफे दिया करती थी। जिनमें तोहफे के रूप में 12 लाख की घड़ी और 50 लाख की बंदूक शामिल है। लेकिन दोनों के रिश्ते की सच्चाई दुबई के शासक शेख को पता चल गई। राजकुमारी हया दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की छठी और सबसे कम उम्र की पत्नी रही थी। जिसके बाद ब्रिटेन के कोर्ट में चली सुनवाई के आधार पर कहा जा रहा है कि शरिया कानून के तहत दुबई के शासक ने राजकुमारी हया को बिना बताए फरवरी 2019 में तलाक दे दिया। 

PunjabKesari

ब्रिटेन में रह रही राजकुमारी हया

वहीं राजकुमारी हया ने साल 2018 में दुबई को छोड़ दिया था और अब ब्रिटेन में रह रही हैं। उन्होंने अपने बच्चों की कस्टडी को लेकर ब्रिटेन की अदालत में मुकदमा भी किया था जो उनके पक्ष में आया।

Related News