19 APRFRIDAY2024 6:48:33 AM
Nari

रोजाना खाली पेट पीएं जीरे का पानी, कई हैल्थ प्रॉब्लम्स होगी दूर

  • Updated: 24 Sep, 2017 04:14 PM
रोजाना खाली पेट पीएं जीरे का पानी, कई हैल्थ प्रॉब्लम्स होगी दूर

जीरे का इस्तेमाल आमतौर पर खाने का स्वाद और रंगत बढ़ाने के लिए किया जाता है लेकिन यह सिर्फ खाना ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंह है। जीरे को उबाल कर रोजाना सुबह इसका पानी पीने से कई बीमारियां दूर हो जाती है। आइए जानते है रोजाना इसका पानी पीने से क्या-क्या फायदे होते है।
 

इस तरह बनाएं जीरे का पानी
एक गिलास पानी में 2 चम्मच जीरे को रात के समय भिगो दें। सुबह इसे पानी के जीरे के साथ उबाल कर छान लें। अब इसे ठंडा होने पर पी लें।  इसमें मौजूद आयरन, कॉपर, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे गुण आपको कई प्रॉब्लम से बचाते है।
PunjabKesari

इन बीमारियों को करता है दूर
-
खाली पेट इसके सेवन से पेट फूलना और एसिडिटी की प्रॉब्लम कम होती है। इसके साथ ही इसे पीने से पूरी बॉडी डिटॉक्स होती है। जिससे आप कई बीमारियों से दूर रहते है।

-जीरे का पानी ब्लड सर्कुलेशन ठीक करके शरीर दर्द की समस्या को दूर करता है। रोजाना इसके सेवन से डाइजेशन भी ठीक रहता है।

-इसमें मौजूद आयरन ब्लड में हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाता है। जिससे खून की कमी पूरी हो जाती है। इसके अलावा सिरदर्द में इसे पीने से दर्द गायब हो जाता है।

-पेट दर्द होने पर इसके पानी का सेवन करें। इससे पेट के अंदर ठंडक पहुंचेगी और दर्द ठीक हो जाएगा।

-नियमित रुप से इसके पानी का सेवन करने से आपका वजन कम होगा और साथ ही इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहेगा। इससे आपको हार्ट डिजीज होने का खतरा नहीं रहेगा।
 
इन लोगों को नहीं करना चाहिए सेवन
PunjabKesari
-
वैसे तो जीरे का पानी पीने से कई हेल्थ प्रॉब्लम दूरी होती है लेकिन गर्भवती महिलाएं, पीरियड्स के दौरान, लो BP और डायबिटीज़ के पेशेंट्स को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

Related News