24 APRWEDNESDAY2024 10:33:07 PM
Nari

तांबे के बर्तन में पीएं पानी और पाएं मोटापे से छुटकारा

  • Updated: 12 Oct, 2017 04:28 PM
तांबे के बर्तन में पीएं पानी और पाएं मोटापे से छुटकारा

पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। शरीर का लगभग 70 प्रतिशत भाग पानी से ही बना है। यह शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने में मदद करता है और शरीर को कई बीमारियों से भी दूर रखता है लेकिन तांबे के बर्तन में पानी पीने से शरीर को दोगुना फायदा होता है। तांबे के बर्तन में एंटीऑक्सीडैंट तत्व पानी में पनपने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करके पानी को साफ कर देता है जिससे शरीर इंफैक्शन से दूर रहता है। इसके अलावा भी तांबे के बर्तन में पानी पीने से कई फायदे होते हैं जिसके बारे में एक बार जरूर पढ़ें। 

1. पाचन क्रिया
गलत खान-पान की वजह से कई बार डाइजेशन सिस्टम खराब हो जाता है जिससे पेट संबंधी कई तरह की प्रॉब्लम्स हो जाती हैं। ऐसे में रोजाना तांबे के बर्तन में रखा पानी पीएं जिससे पेट साफ रहेगा और पाचन क्रिया भी बेहतर होगी।
2. वजन कम करे
मोटापा आजकल के लोगों की आम समस्या है। ऐसे में रोजाना रात को तांबे के बर्तन में पानी रखें और सुबह इसे पीएं। इससे शरीर की एक्सट्रा चर्बी घटेगी और वजन भी कम होगा।
3. पेट का अल्सर
कुछ लोगों को पेट में अल्सर की समस्या हो जाती है जिससे पेट में छाले और दर्द होता है। ऐसे में रोज सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन में पानी पीने से अल्सर की बीमारी जल्दी ठीक होती है। इसके अलावा शरीर के किसी भी अंग पर चोट लगने पर भी तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना फायदेमंद होता है। इससे घाव जल्दी भरते हैं।
4. इंफैक्शन को करे दूर
मौसम बदलने के साथ ही लोगों को सर्दी-जुकाम हो जाता है। यह अधिकतर इंफैक्शन की वजह से होता है। ऐसे में रोजाना तांबे के बर्तन में रखा पानी पीएं जिससे शरीर इंफैक्शन से बचा रहेगा।


 

Related News