20 APRSATURDAY2024 8:53:33 AM
Nari

मच्छरों ने उड़ा रखी है रातोें की नींद तो अपनाएं ये घरेलू तरीका

  • Updated: 03 Mar, 2017 05:24 PM
मच्छरों ने उड़ा रखी है रातोें की नींद तो अपनाएं ये घरेलू तरीका

मच्छर भगाने का अचूक उपाय : मौसम में बदलाव के कारण जहां हमे कई तरह की परेशानियां घेर लेती है वहीं कुछ छोटे-छोटे कीट-पतंगे भी बाहर आ जाते हैं, जिनमें से मच्छर भी एक है। कई बार ऐसा होता है कि किसी खुली जगह पर सोना पड़ जाता है। ऐसे में मौजूद मच्छर सारी रात खराब कर देते है, चैन से सोने नहीं देते। इनसे बचने के लिए लोग गुड नाईट या आल आउट लगाते है, जिनका असर ज्यदा समय तक दिखाई नहीं देता है और पैसे भी खर्च हो जाते है। अगर आप भी कुछ ऐसी ही स्थिति से परेशान है तो आज हम आपको एक घरेलू तरीका बताएंगे, जसको अाजमाने के बाद मच्छर आपके आसापस तो क्या घर में भी दिखाई नहीं देंगे। 

 


जरूरी सामग्री 

नीबू 
लौंग 

 

मचार भगाने के उपाय

सबसे पहले 2-3 नींबू लेकर उनको बीच में से काटकर आधा-आधा कर लें। इन कटे हुए नींबू पर 10-15 लौंग लगाकर अंदर तक घुसा दें। इनको घर को कोनों पर रख दें। इससे मच्छर बने आप दूर भाग जाएंगे। अगर आप कहीं बाहर भी घूमने जा रहे है तो अपने साथ नींबू और लौंग लेकर जरूर जाएं क्योंकि यह आपके बहुत काम आ सकते है। साथ ही आपकी रातों की नींद खराब होने से बचा सकते है। 

Related News