19 APRFRIDAY2024 11:07:45 PM
Nari

फल खाने का सही तरीका क्या जानते हैं आप?

  • Updated: 21 Jun, 2017 11:06 AM
फल खाने का सही तरीका क्या जानते हैं आप?

पंजाब केसरी (सेहत)- शरीर को पोष्टिक तत्व प्रदान करने के लिए फलों का सेवन करना बहुत जरूरी है। रोजाना दूसरे आहार के साथ फलो को भी अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए लेकिन इसका फायदा तभी मिलेगा जब इनको सही तरीके और सही समय पर खाया जाए। बेवक्त इनका सेवन करने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। 


खाली पेट खाएं ये फल
कुछ फल ऐसे होते हैं जो खाली पेट खाने स्वास्थय पर बुरा असर डालते हैं। केला कभी भी सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए। केला,अनार और पपीते का सेवन नाश्ते से पहले कर सकते हैं। 


भोजन के बाद न खाएं ये फल
कुछ लोग खाना खाने के तुरंत बाद फल खा लेते हैं जो नुकसानदायक है। इससे खाना पचने में परेशानी होती है। जिससे पेट में गैस,अपच,जलन और भारीपन जैसी परेशानियां हो सकती है। फलों को खाना खाने के 2 घंटे बाद खाएं, जिससे इसके पौष्टिक तत्वों का पूरा फायदा मिलेगा। 


सही तरीके से खाएं फल
फलों का सही समय पर खाना बहुत जरूरी है जैसे केला हमेशा नाश्ता करने के बाद खाएं। पपीता दोपहर के खाने से 1-2 घंटे पहले,खट्टे फलों को कुछ खाने के बाद,अमरूद खाने को पचाने में मददगार है और इसका सेवन खाने के बाद करें। फलों को सलाद के रूप में भी खा सकते हैं। इनको नमक और दही के साथ खाने से भी लाभ मिलता है। 


फलों का जूस भी पीएं
कुछ लोग फल खाना पसंद नहीं करते इसलिए जूस का सेवन करना बेहतर है। बच्चे भी फल खाने की बजाए जूस को ज्यादा पसंद करते हैं। इससे फलों के पोष्टिक तत्व बॉडी को मिलते रहते हैं। 
 

Related News