25 APRTHURSDAY2024 9:32:50 PM
Nari

क्या आप भी प्रेगनेंसी में पी रही हैं सिगरेट तो जान लें इसके नुकसान

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 31 May, 2019 02:56 PM
क्या आप भी प्रेगनेंसी में पी रही हैं सिगरेट तो जान लें इसके नुकसान

स्मोकिंग सेहत के लिए हानिकारक है, यह बात तो आप सब अच्छे से जानते हैं। सिगरेट से निकलने वाला धुआं न सिर्फ सिगरेट पीने वाले को बल्कि उसके आसपास के वातावरण और लोगों को भी उतना ही नुकसान पहुंचाता है। आज के दिन को World No Tobacco Day  के नाम से पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। कई औरतें भी सिगरेट पीना पसंद करती है। लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान सिरगेट पीने से मां और बच्चा दोनों की जान को खतरा होता है। तो चलिए जानते हैं प्रेगनेंट औरत के लिए किस तरह से सिगरेट का सेवन हानिकारक हो सकता है। 

सिगरेट में पाए जाने वाले खतरनाक केमिकल

सिगरेट में निकोटीन तथा कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे खतरनाक तत्व पाये जाते है। सिगरेट पीने की वज़ह से दिल के दौरे, लकवा मारने, दमा होने, इमफज़ीमा और कैंसर होने या खासकर फेफड़ों का कैंसर होने का खतरा बहुत बढ़ जाता है। यदि मां बनने वाली औरत सिगरेट पीती है तो खुद के साथ-साथ वह बच्चे को भी इन बीमारियों का शिकार बना देती है। 

प्रेग्‍नेंसी में न पिएं सिगरेट

सिगरेट पीने वाली औरत के मां बनने के बहुत कम चांसिस होते है। अमेरिकन सोसाइटी फॉर रिप्रोडक्टिव मेडिसिन के अनुसार, स्‍मोक करने वाली महिला में स्मोकिंग न करने वाली महिला की तुलना में फर्टिलिटी से जुड़ी समस्‍याएं ज्‍यादा पाई जाती है। साथ ही इसकी लत से पीड़ित महिला को बच्चेदानी के कैंसर का भी सबसे ज्यादा खतरा होता है। आइए जानते हैं मां बनने वाली औरत को तंबाकु के सेवन से और क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

PunjabKesari

मिसकैरेज 

प्रेगनेंसी के दौरान सिगरेट का सेवन करने वाली औरतों में गर्भपात होने का खतरा सबसे अधिक रहता है। स्मोकिंग के कारण प्लेसेंटा यानि र्भूण का विकास धामी गति से होता है। हो सकता है बच्चे के किसी अंग का पूरा विकास भी न हो, यानि कि बच्चा अपाहिज पैदा हो। असल में निकोटीन बच्चेदानी की ट्यूबों में संकुचन पैदा करता है। यह सुकड़न भ्रूण को आगे गुजरने से रोकती है। इस कारण औरत को अपना गर्भपात करवाना पड़ता है। अगर वह गर्भपात नहीं करवाती तो हो सकता है उसके सारे शरीर में जहर फैल सकता है।

प्री-मैच्योर बेबी

हर सिगरेट पीने वाली औरत के समस्याएं अलग-अलग होती है। साउथ कोरिया में एक केस हुआ था जिसमें सिगरेट की आदी औरत ने बच्चे को छठें महीने में जन्म दिया था। जब बच्चा बहुत जल्दी पैदा होता है। प्रीटर्म जन्म से जुड़े कई स्वास्थ्य जोखिम बच्चे को उठाने पड़ते हैं। जैसे कि बच्चे को सुनने और देखने में समस्‍या हो सकती है, हो सकता है कि बच्चा मानसिक विकलांगता से पीड़ित जन्म ले, प्रीमैच्योर बेबी को अक्सर नई चीजें सीखने और समझने में समय लगता है, बच्चे का वजन भी नार्मल शिशुओं की तुलना में कम होता है।

PunjabKesari

ये भी हो सकते हैं नुकसान

कमजोर हड्डियां

सिगरेट पीने से शरीर में 2 प्रोटीनों का निर्माण ज्यादा होने लगता है, जिससे अस्थि ऊतकों को हटाने वाली अस्थि कोशिकाओं 'ओस्टेओक्लास्टस' के निर्माण में वृद्धि हो जाती है। इससे महिलाओं की हड्डियां समय से पहले कमजोर हो जाती है। साथ ही इसके सिगरेट में मौजूद निकोटीन और अन्य जहरीले पदार्थ कोरोनरी हार्ट डिजीज का खतरा भी बढ़ाते हैं।

किडनी और फेफड़ों पर बुरा असर

अभी तक यही माना जाता था कि सिगरेट पीने से फेफड़े और दिल की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। रोज 1 पैकेट से अधिक सिगरेट पीने से किडनी खराब होने का खतरा 51% तक बढ़ जाता है।

अस्थमा 

धूम्रपान करने से शरीर में कार्बन मोनोऑक्साइड चली जाती है जिससे शरीर को प्राप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और सांस लेने में भी मुश्किल होती है। जरा-सा चलने पर सांस फूलने लगती है। आखिर में  यह अस्थमा जैसी गंभीर बीमारी का रूप ले लेती है।

एंटी-एजिंग की समस्या

पुरूषों की तुलना में महिलाओं की स्किन ज्यादा सेंसटिंव व नाजुक होती हैं। ऐसे में सिगरेट का असर भी उनपर जल्दी होता है। जो महिलाएं सिगरेट पीती हैं उन्हें जल्दी एंटी-एजिंग समस्याएं जैसे झुर्रियां, डार्क सर्कल्स, होंठों का कालापन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। दरअसल, इससे स्किन में रक्त प्रवाह और ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है, जिसके कारण चेहरे पर बढ़ती उम्र के समस्याएं दिखने लगती हैं।

कैसे पीछा छुड़़ाएं सिगरेट की लत से

औरत चाहे तो क्या नहीं कर सकती। सिगरेट छोड़ना कोई मुश्किल काम नहीं है। इसके लिए आपको बस अपने दिमाग को स्ट्रांग बनाना पड़ेगा। कुछ सिंपल से टिप्स अपनाकर आप इस प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकती हैं। तो आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में...

PunjabKesari

-रोजाना व्यायाम करें
-अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं
-मार्किट में निकोटीन युक्त चुइंग-गम मिल जाती है, जब भी सिगरेट पीने का दिल करे आप चुइंग-गम को मुंह में डालकर चबाएं।
-अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। 
-धूम्रपान पीने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। 

Related News