23 APRTUESDAY2024 12:56:17 PM
Nari

Kitchen Vastu: इस ओर मुंह करके बनाती हैं खाना तो पैसे के साथ सेहत भी होगी खराब

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 13 Jun, 2019 03:32 PM
Kitchen Vastu: इस ओर मुंह करके बनाती हैं खाना तो पैसे के साथ सेहत भी होगी खराब

महिलाओं का ज्यादातर समय किचन में ही बीतता है। ऐसे में उन के द्वारा की गई छोटी-सी भी गलती ना सिर्फ उनके बल्कि परिवार के लिए भी परेशानी खड़ी कर सकती हैं। जी हां, वास्तु के अनुसार कई बीमारियों और परेशानियों की शुरूआत रसोईघर से होती हैं। महिलाएं किस ओर मुंह करके खाना बनाते या खाते हो, इस संबंध वास्तु से भी होता है। चलिए आपको बताते हैं कि किचन में काम करते समय महिलाओं को किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

महिलाओं के लिए किचन के वास्तु टिप्स

1. वास्तु के अनुसार, महिलाओं को उत्तर दिशा में मुंह करके खाना नहीं बनाना चाहिए। इससे बिजनेस के साथ-साथ धन-संपत्ति का भी नुकसान हो सकता है।

PunjabKesari

2. अगर आप भी दक्षिण-पश्चिम दिशा में मुंह करके खाना बनाती है तो आज ही अपनी दिशा बदल लें क्योंकि इससे सुख-शांति भंग होती है। इतना ही नहीं, इससे घर में बेवजह लड़ाई-झगड़े भी होने लगते हैं।

3. महिलाओं को पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके खाना नहीं बनाना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों को त्वचा और हड्डियों से जुड़ी बीमारी लगने का डर रहता है।

4. दक्षिण दिशा में मुंह करके खाना पकाना भी महिलाओं के लिए अशुभ होता है। इससे धन हानि के साथ बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस दिशा में मुंह करके खाना पकाने वाली औरतें किसी ना किसी बीमारी से घिरी रहती हैं।

5. वास्तुशास्त्र के अनुसार, पूर्व दिशा खाना बनाने के लिए बिल्कुल सही है। इससे ना सिर्फ घर में सुख शांति बनी रहती हैं बल्कि इससे परिवार के सदस्य बीमारियों से भी बचे रहते हैं। साथ ही इससे घर में लक्ष्मी का वास भी होता है।

PunjabKesari

6. महिलाओं को बिना नहाएं खाना नहीं बनाना और खाना नहीं चाहिए। इससे बीमारी की संभावना बढ़ जाती है और घर में दरिद्रता का वास भी होता है।

7 इस बात का भी ध्यान रखें कि किचन की खिड़की पूर्व दिशा की तरफ हो। साथ ही किचन में प्राकृतिक रोशनी भी सही आती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और परिवार में खुशी का माहौल भी बना रहता है।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News