19 APRFRIDAY2024 10:38:46 AM
Nari

30 की उम्र से पहले जरूर कर लें ये 8 काम, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना !

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 10 Jul, 2018 06:17 PM
30 की उम्र से पहले जरूर कर लें ये 8 काम, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना !

जिंदगी एक बार मिलती है, इस बात को हम लोग दिन में कई बार दोहराते हैं। लाइफ का हर एक पल एंज्वाय करने के लिए उम्र का सबसे कीमती पड़ाव युवावस्था है। जिसमें लोग हर तरह का मजा ले लेना चाहते हैं। वहीं, कुछ लोग यह सोच कर भी इस गोल्डन पीरियड् को गवां देते हैं कि अभी बहुत वक्त है लेकिन इस बात को नजरअंदाज कर दिया जाता है कि टास्क बहुत ज्यादा है और समय बहुत कम। 20 से 30 साल की उम्र ऐसी है जिसमें आप अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। 

 

1. कुछ सीखने का समय
20 की उम्र बहुत खास होती है। आप इस समय बहुत कुछ सीख सकते हैं। कोई नई भाषा सीखने की मन में इच्छा हो तो समय न गवाएं। नई भाषा सीखने का यह सबसे अच्छा मौका है। 


2. एडवेंचर का लें मजा
30 की उम्र निकलने से पहले एडवेंचर का शौंक पूरा कर लें। जिससे मन में यह मलाल नहीं रहेगा कि आपने अपना सपना पूरा नहीं किया। उम्र बढ़ने पर आप इन चीजों के बारे में सिर्फ सोच सकते हैं। 


3. निकाल दें सारे फोबिया
अगर मन में किसी बात को लेकर कोई फोबिया बैठ गया है तो 30 की उम्र से पहले-पहले उसे निकाल फैंके। बाद में यह डर आपको खुल कर जीने नहीं देगा। 


4. खुल कर बनाएं नए दोस्त
कहीं नई जगह पर गए हैं तो वहां पर दोस्त बनाने में कंजूरी न करें। इससे आपको उस जगह के बहुत से सीक्रेट फैक्ट जानने में मदद मिलेगी और आप लोगों से घुलना-मिलना भी शुरू कर देंगे। 


5. फाइनैंशियल स्टेट्स जरूरी
छोटी उम्र में आप अपने बड़े से बड़े सपने पूरे कर सकते हैं। पैसा कमाने के बारे में कुछ सोच रहे हैं तो एक्सपेरिमेंट करने का यह सबसे अच्छा तरीका है। नई से नई जॉब ढूंढें अनुभव लें। 


6. स्काईडाइव
स्काईडाइव ऐसा अनुभव है, आप 30 साल से ज्यादा की उम्र हो गई है तो आपको इससे डर लगने लगेगा। इससे पहले ही मन से डर निकाल लें। 


7. एक्सरसाइज की डाल लें आदत
एक्सरसाइज की आदत छोटी उम्र में ही डाल लें। इससे वजन कंट्रोल रहेगा, 30 की उम्र के बाद वजन कम करने में परेशानी हो सकती है। 


8. कुछ देर के लिए हो जाएं ऑफलाइन
युवा लोगों के लिए इंटरनेट को छोड़ पाना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में कभी-कभी हफ्ते या फिर महीने के लिए ऑफलाइन हो जाएं। आप 30 के बाग ऐसा काम करने से कतराएंगे। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News