25 APRTHURSDAY2024 5:37:13 AM
Nari

अधिकमास पूर्णिमा 2020: राशि के अनुसार करें ये दान, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम

  • Edited By neetu,
  • Updated: 29 Sep, 2020 11:45 AM
अधिकमास पूर्णिमा 2020: राशि के अनुसार करें ये दान, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम

श्रीहरि का प्रिय महीना अधिक व मलमास चल रहा है। इस दौरान सच्चे मन से पूजा- पाठ करने से भगवान विष्णु की अपने भक्तों पर जल्दी ही प्रसन्न हो उनपर अपनी कृपा करते हैं। इसके साथ ही मलमाल की पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस बार यह पूर्णिमा कल यानी 1 अक्तूबर को होगी। इस दिन में किया गया दान, पाठ- पूजा का अतिशीघ्र ही फल मिलता है। मगर ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, अपनी राशि के हिसाब से कुछ विशेष उपाय करने से जल्दी ही लाभ मिलता है। भगवान श्रीहरि अपने भक्तों की हर मनोकामना को पूरी करते हैं। तो चलिए आज हम आपको राशि के मुताबिक कुछ उपायों के बारे में बताते हैं, जिसे आश्विन अधिकमास की पूर्णिमा के दिन करने से आपकी जीवन की परेशानियों का जल्दी ही हल हो खुशियों का आगमन होगा। 

मेष राशि

मेष राशि के लोगों का ग्रह स्वामी मंगल होने से इन्हें अधिक मास की पूर्णिमा में गुड़ का दान करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

nari,PunjabKesari

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों का ग्रह स्वामी शुक्र होता है। ऐसे में इन्हें इस शुभ दिन पर मिश्री का दान करने से जीवन में सुख, समृद्धि व शांति का आगमन होगा।

मिथुन राशि

इस राशि के लोगों का ग्रह स्वामी बुध है। इसलिए इन्हें इस अधिक मास पूर्णिमा को हरे रंग की मूंग दाल का दान करना चाहिए। इससे इनकी मैरिड कपल चल रही परेशानियां दूर हो रिश्ते में मिठास बढ़ती है।

कर्क राशि

इन लोगों का ग्रह स्वामी चंद्रमा होने से इन्हें चावल का दान करना चाहिए। इससे इनके जीवन की परेशानियां दूर हो मानसिक शांति मिलेगी।

nari,PunjabKesari

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों का ग्रह सूर्य माने जाते हैं। इस पूर्णिमा में इन लोगों द्वारा गेहूं का दान करने से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या राशि

इस राशि के लोगों का ग्रह स्वामी बुध माना जाता है। ऐसे में इन अधिक मास की पूर्णिमा में इन लोगों को जानवरों को हरा चारा खिलाने से जीवन की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

तुला राशि

तुला राशि का ग्रह स्वामी शुक्र होने से इन लोगों को इस पूर्णिमा में कन्याओं को घर बुला कर खीर खिलानी चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों का ग्रह स्वामी मंगल माना जाता है। ऐसे में इन लोगों को गुड़ व चने बंदरों को खिलाने से दुश्मनों से छुटकारा मिलेगा।

धनु राशि

धनु राशि के ग्रह स्वामी गुरु होने से इन्हें चने की दाल का दान करना चाहिए‌। इससे इनके जीवन की परेशानियां दूर हो सुख-शांति व समृद्धि का आगमन होगा। ‌ 

nari,PunjabKesari

मकर राशि

इस राशि के ग्रह स्वामी शनिदेव होने से इन्हें अधिक मास की पूर्णिमा में गरीबों व जरूरतमंदों को कंबल बांटने चाहिए। इससे नौकरी व कारोबार से जुड़े समस्याएं जल्द ही दूर ‌ होगी।

कुंभ राशि 

इन लोगों को पूर्णिमा के दिन काली उड़द दाल दान करनी चाहिए। इससे कारोबार व नौकरी से जुड़ी समस्याएं दूर हो तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

मीन राशि

इस राशि के लोगों का ग्रह स्वामी ब्रहस्पति है। ऐसे में इन लोगों को हल्दी और बेसन से तैयार मिठाई का दान करना चाहिए। इससे इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने से कभी भी धन की कमीं नहीं होगी।

Related News