गर्भवती महिला के लिए योग : योग शारीरिक और मानिसक विकास में काफी मददगार है। यह न केवल आम लोगों के लिए जरूरी है बल्कि यह गर्भवती महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद है। गर्भावस्था के दौरान अक्सर महिलाओं को तनाव सताने लगता है। ऐसे में महिला योग करके तनावरहित रह सकती है। योग से न केवल गर्भवती महिलाएं स्वस्थ रहती है बल्कि इससे उनकी डिलविरी भी आसान होती है। इसके अलावा गर्भ में पल रहे बच्चे का भी विकास होता है। आइए जानिए ऐसे योगासन जो गर्भवती महिलाओं को जरूर करने चाहिए।
1. उष्ट्रासन आसन
इस आसन को करने से खून का प्रभाव ठीक होता है और रीढ़ की हड्डी भी मजबूत होती है। इससे ऊर्जा लेवल बढ़ता है। इसके लिए जमीन पर कपड़ा बिछा कर घुटनों के बल खड़े हो जाएं और सांस को अंदर को खींचते हुए शरीर को धीरे-धीरे पीछे को झुकाएं। अब हाथों से दोनों एडियों को पकड़ने की कोशिश करें। इसे करते हुए गर्दन और दोनों हाथों को सीधा रखें। इस आसन को 30 सैकेंड से 1 मिनट तक ही करें।
2. पर्वतासन
इस आसन को करने से कमर दर्द से राहत मिलती है और डिलीवरी के बाद वजन भी ज्यादा नहीं बढ़ता। इस आसन को करने के लिए पहले सुखासन में आराम से बैठे। पीठ को सीधा रख कर सांस को अंदर खींच कर दोनों हाथों को नमस्ते की मुद्रा में जोड़ लें। कुछ समय तक इस अवस्था में रहें और थोड़ी देर में सामान्य हो जाएं। इस आसन को 2-3 बार से ज्यादा न करें।
3. अनुलोम विलोम
इस आसन को करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसे गर्भावस्था में जरूर करना चाहिए। इस आसन को करने के लिए पहले वज्रासन में बैठ जाएं। फिर हाथों की उंगलियों से नाक के दाएं छिद्र को बंद करें और बाएं से लंबी सांस लें। इसके बाद बाएं छिद्र को बंद करके दाएं से सांस लें। इस प्रक्रिया को कम से कम 10-15 मिनट तक दोहराएं।
4. तितली आसन
यह आसन गर्भावस्था के तीसरे महीने से कर सकते हैं। इससे शरीर में लचीलापन आता है और साथ में डिलीवरी के दौरान तकलीफ कम होती है। अगर इस आसन को करने आपको निचले हिस्से में दर्द महसूस हो तो इसे बिल्कुल ना करें। इस आसन को करने के लिए दोनों पैरों को सामने की ओर मोड़कर अपने पैर मिला लें। दोनों पैरों को नमस्ते की मुद्रा बनाएं। दोनों हाथों की उंगलियों को क्रॉस करते हुए पैर के पंजे को पकड़ें और अपने पैरों को ऊपर नीचे की ओर पकड़े।
5. शवासन
मानसिक शांति के लिए यह योगासन काफी फायदेमंद है। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास अच्छे से होता है। इसे करने के लिए जमीन पर सीधा लेट जाएं और अपने हाथों-पैरों को खुला छोड़ दें।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP