25 APRTHURSDAY2024 5:43:59 PM
Nari

कहीं आप भी तो नहीं करते ब्रेकफास्ट से जुड़ी ये 4 बड़ी गलतियां

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 29 Jul, 2018 04:28 PM
कहीं आप भी तो नहीं करते ब्रेकफास्ट से जुड़ी ये 4 बड़ी गलतियां

नाश्ते से जुड़ी गलतियां : सुबह का नाश्ता शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। नाश्ता ही आपके मेटाबॉलिज्म को स्टार्ट करके आपको एनर्जी देता है, जिससे आप पूरा दिन अच्छे से काम करते हैं। मगर आजकल बिजी शेड्यूल के चलते आजकल लोग सुबह का नाश्ता नहीं कर पाते। वहीं, कुछ लोग वजन घटाने के चक्कर में ब्रेकफास्‍ट स्किप कर देते हैं लेकिन ब्रेकफास्ट में की गई ये छोटी-छोटी गलतियां आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती हैं। आज हम आपको 5 ऐसी गलतियों के बारे में बताने वाले हैं, जो आप नाश्ते के को लेकर करते हैं और जिनका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है।

क्यों नहीं छोड़ना चाहिए सुबह नाश्ता
सुबह का नाश्ता शरीर को एनर्जी देकर आपको दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद करता है। साथ ही ब्रेकफास्ट में जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स शामिल करने से आप हमेशा हैल्दी रहते हैं। अगर आप सुबह का नाश्ता नहीं करते तो आप वजन बढ़ना, हार्ट डिजीज, डायबिटीज और स्ट्रेस जैसी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। इसलिए सुबह उठने के 1 घंटे के अंदर ब्रेकफास्ट कर लें।

PunjabKesari

नाश्ते से जुड़ी गलतियां
1. नाश्ता स्किप करना
नाश्ता स्किप करके आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ब्रेकफास्ट न करने से आपका मेटाबॉलिज्म तो प्रभावित होता ही है साथ ही इससे शुगर लेवल बढ़ने का भी खतरा रहता है। वहीं नाश्ता करने से आप दिनभर एनर्जेटिक रहते हैं और इससे थकान भी नहीं होती।
 

2. कार्ब्स और प्रोटीन का न होना
बहुत से लोग नाश्ते में कार्ब्स और प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन नहीं करते लेकिन ब्रेकफास्ट में इन तत्वों का होना बहुत जरूरी है। इससे शरीर में बिना फैट बढ़े एनर्जी मेंटेन रहती है और इससे ब्लड शुगर भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
 

3. देर से नाश्ता करना
ब्रेकफास्ट में खाएं वाली चीजों का फायदा तभी मिलता है जब आप सुबह उठने के 1 घंटे बाद नाश्ता करें। मगर कुछ लोग सुबह जल्दी खाना पसंद नहीं करते और देर से नाश्ता करते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचाता है।
 

4. उपयुक्त मात्रा में नाश्ता न करना
नाश्त में बहुत ज्यादा खाना या कम भोजन खाना भी सही नहीं है। एक्सपर्ट के मुताबिक, नाश्ते में आपको एक कटोरी या 5-8 चम्मच अनाज, 10-15 ग्राम लीन प्रोटीन और 1 गिलास जूस लेना चाहिए।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News