18 APRTHURSDAY2024 9:24:54 AM
Nari

शादी के बाद ससुरालवालों से न करें इन बातों का जिक्र

  • Updated: 18 Mar, 2017 05:25 PM
शादी के बाद ससुरालवालों से न करें इन बातों का जिक्र

रिलैशनशिपः शादी के बाद लड़की जिंदगी में बहुत कुछ बदल जाता है। ससुराल में जाकर उसे सब का दिल जीतना होता है। वहीं, वह अपने ससुराल के सदस्यों के बारे में भी अनजान होती। शादी के बाद नई दुल्हन के बारे में जानने के लिए हर कोई उत्सुक होता है लेकिन दुल्हन के लिए मुश्किल हो जाता है कि वह अपने बारे में क्या बताएं और क्या छुपाएं। आज हम आपको कुछ बातें बताने जा रहे है जिसे नई दुल्हन को भूलकर भी अपने ससुरालवालों के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए। 

1. अपना अतीत
अपनी शादी से पहले की लाइफ को अपने ससुरालवालों के साथ शेयर करना सही नहीं।अतीत में अच्छी और बुरी दोनों यादें जुड़ी होती है, जिसके बारे में बात करके सिचुएशन खराब हो सकती है। 

2. पति से संबंधित बातें
वैसे तो नई शादी में सू कुछ ठीक ही रहता है लेकिन अगर कुछ कहासुनी हो भी जाएं तो इसके बारे में ससुराल में अन्य सदस्यों को न बताएं। 

3. नपसंद
अगर आप ससुराल में किसी सदस्य को पसंद नहीं करती तो इस बारे में किसी और के साथ चर्चा न करें। इससे ससुराल में आपकी इमेज खराब होगी।

4. पैसों की बात
शादी के बाद अगर आपको पैसों से संबंधित समस्या है तो इसका जिक्र अपने ससुरालवालों से न करें। अपने पति से इस बारे में बात करें। 

5. पति का साथ दें
शादी के बाद अपने बैडरूम की बातों को अपने तक ही रखें। सुख-दुख में अपने पति का साथ दें। अपने सैक्स लाइफ के बारे में अपने घरवालों को न बताएं। 
 

Related News