गर्भावस्था में ध्यान रखने वाली बातें : गर्भावस्था के दौरान जो भी महिलाएं खाती है या एक्सरसाइज करती हैं। उसका असर बच्चे पर पड़ता है। मां के द्वारा बरती गई थोड़ी सी सावधानी भी बच्चे को नुकसान पहुंचाती हैं। अक्सर इस अवस्था में डॉक्टर महिलाओं को हल्की-फूल्की एक्सरसाइज करने को कहते हैं ताकि बच्चा और मां दोनों स्वस्थ रहें। मगर कई बार कुछ महिलाएं एेसी कसरत करने लगती हैं जो बच्चे के साथ-साथ मां को भी नुकसान पहुंचाती हैं। आज हम आपको 3 एेसी एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे जो भूलकर भी इस अवस्था में नहीं करनी चाहिए।
1. वेटलिफ्टिंग
गर्भावस्था में कभी भूलकर भी वेटलिफ्टिंग एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। जब इस अवस्था में वेटलिफ्टिंग करते हैं तो मस्तिष्क की कोशिकाओ में तनाव पैदा होता है। इससे समय से लेबर पेन होने लगता है। बच्चा प्रीमैच्योर भी पैदा हो सकता है।
2. क्रंचेज
जब आप मां बनने वाली हो तो सिट-अप्स यानी उठक-बैठक और क्रंचेज ना करें। एेसा करने से बच्चे को नुकसान पहुंचता है। मां और बच्चे दोनों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि हल्की-फूल्की एक्सरसाइज की जाएं।
3. हाई इंटेन्सिटी वर्कआउट
इस एक्सरसाइज को करने से शरीर को रक्त की अधिक जरूरत होती है। गर्भावस्था में हाई इंटेन्सिटी वर्कआउट करने से दिल की धड़कने बढ़ने लगती हैं। खून की कमी और दिल की धड़कन का बढ़ना मां और बच्चे दोनों के लिए हानिकारक होता है
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP