25 APRTHURSDAY2024 9:06:16 AM
Nari

DIY Ideas प्लास्टिक पाइप की मदद से तैयार करें चमकीली Bengals

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 05 Dec, 2019 02:37 PM
DIY Ideas प्लास्टिक पाइप की मदद से तैयार करें चमकीली Bengals

आज जमाना चाहे जितना भी मार्डन हो जाए, मगर हर लड़की को चूड़ीयां पहनने का शौंक जरुर होता है। पहले जमाने में कांच की चूड़ियां मिलती थीं तो आजकल कांच के अलावा, प्लास्टिक, मेटल और अन्य कई मटीरियल से तैयार चूड़ियां आपको मार्किट में मिल जाएंगी। मगर आप चाहें तो घर पर ही कई तरीके की bengals तैयार कर सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे घर पर ही प्लास्टिक की पाइप से तैयार होने वाली Sparkle Bengals...

Image result for sparkle homemade bangles,nari

Bengals तैयार करने के लिए जरुरी चीजें..

-प्लास्टिक पाइप
-Glue-Gun 
-सिंपल पेपर 
-पानी 
-स्पार्कल ग्लिटर
-ग्लिटर मोती 
-रंगीन टेप

अगर ग्लू गन आपके पास नहीं है तो आप Fevi-Qick का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 

 

Bengals बनाने का तरीका

-एक 6 मी.मी. चौड़ी प्लास्टिक पाइप लें। उसे अपनी कलाई के हिसाब से कट करें। 
-उसके बाद Glue-Gun की मदद से पाइप की एक साइड बंद कर दें।
-सूखने के बाद, एक 5-6 इंच का पेपर लें। उसे कोन की शेप देकर आधा काट लें। पाइप की दूसरी तरफ कोन को लगाकर पाइप में पानी भरें।
-पानी पाइप से 2 इंच कम रहना चाहिए। 
-उसके बाद गुलाबी, बैंगनी और लाइट ब्लू कलर की एक-एक चुटकी स्पार्कल पाइप में डालें। साथ ही एक ग्लिटर मोती और 2-3 स्पंजी स्टारस भी डाल दें। 
-उसके बाद Glue-Gun की मदद से पाइप की दूसरी साइड भी क्लोस कर दें, बंद करने के बाद साथ ही पाइप के दोनों कोने आपस में जोड़ दें।
-कट को छुपाने के लिए रंगीन टेप का इस्तेमाल करें। आपकी हैंड मेड प्लास्टिक Bengal तैयार है।तनी चाहें अलग-अलग या फिर एक जैसी प्लास्टिक bengals घर पर ही तैयार कर सकते हैं। 

इस तरह आप जितनी चाहें अलग-अलग या फिर एक जैसी प्लास्टिक bengals घर पर ही तैयार कर सकते हैं। 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News