घर की डैकोरेशन के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते ही रहते हैं। मार्कीट से मिलने वाले महंगे से महंगे शो-पीसेज लाते है और घर की दीवारों को वॉलपेपर की जरिए खूबसूरत दिखाने की कोशिश करते हैं लेकिन हमारे घर ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद होते है, जिन्हें रीयूज करके घर की डैकोरेशन में इस्तेमाल किया जा सकता है। आज हम आपको उन्हीं चीजों में से एक अंडे या इसके छिलको के रीयूज के बारे में बताएंगे।
अंडे का छिलका फैंकने के बजाए अगर आप स्मार्ट तरीके से इसका उपयोग घर की सजावट में करें तो आपको बाकी डैकोरेटिव चीजों में पैसा खर्च करने की जरूर नहीं है। आज हम आपको अंडों के छिलके को क्रिएटिव तरीके से रीयूज करने के डिफरैंट तरीके बताएंगे, जो आपके बेहद काम भी आएंगे।
आप टेबल की शोभा बढ़ाने के लिए अंडे को इस तरह से पेपर फ्लॉवर से डैकोरेट करके उन्हें डैकोरेशन पीस बना सकते हैं।
आप घर में इस तरह एग बर्ड ट्री बनाकर घर को और भी खूबसूरत दिखा सकते हैं। इसके लिए अंजे को अपनी मर्जी से कोई भी स्प्रे कलर से डैकोरेट करें फिर उन्हें थ्रैड के साथ बांधकर ट्री पर लगाएं।
आप डिनर टेबल की शोभा बढ़ाने के लिए अंडों के स्प्रे कलर के जरिए सजाकर और फ्लॉवर्स से साथ इस तरह से कांच के जॉर में डालकर सजा सकते है।
Picture Credit: Peanut Blossom
गॉडर्न में लगे गमले को अट्रैक्टिव दिखाने के लिए अंडों को इस तरह लगाएं।
Picture Credit: Electrically Vintage
आप अपने बच्चों को भी अंडों के छिलकों की मदद से नए-नए तरीके से डैकोरेटिव सामान बनाना सिखा सकते है। इससे बच्चे का मन भी लगा रहेगा और उन्हें कुछ सिखने को भी मिलेगा।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP