कुल्फी का नाम सुनते ही मन इसे खाने के लिए ललचाने लगता है। गर्मीयों में तो लोग हर रोज भी कुल्फी खाते हैं और इसकी स्टिक को बेकार समझ कर फैंक देते हैं। इस स्टिक को आप क्राफ्ट वर्क के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। छुट्टियों में आप बच्चे को इस स्टिक से बहुत सारे क्रॉफ्ट बनाने सीखा सकते हैं, इससे बच्चा कुछ सीख भी लेगा और घर की साज-सजावट भी होनी शुरू हो जाएगी।
जरूरी सामान
पॉप स्टिक (कलर की हुई)
खाली गिलास और खाली टिन
रिबन
चिपकाने के लिए गोंद
फ्लावर या सजावट का सामान
इस तरह बनाएं
1. सबसे पहले कलर फुल स्टिक को गिलास के आसपास गोंद के साथ चिपाकते जाएं।
आप इसके लिए कांच के गिलास का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. इसके बाद इसे सूखने के लिए छोड़ दें।
3. जब यह सूख जाए तो इस पर रिबन से बो बना दें। आप चाहें तो रिबन से अलग-अलग तरह के डिजाइन भी बना सकते हैं।
4. आप इसे मोतियों, आर्टिफिशियल फूलों या फिर किसी और तरीके से भी इसे डैकोरेट कर सकते हैं।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP