बॉलीवुड एक्ट्रैस दिशा पटानी आज अपना 26 बर्थडे सैलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 ई को हुआ था। फिल्मों में काम करने के लिए वह घर से भागकर मुंबई आ गई थी। पहली बार वह 'तेलगु' फिल्म में नजर आई।
'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। पहली फिल्म से ही दिशा ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली थी। इस साल के ज्यादातर बेस्ट डेब्यू अवार्ड भी दिशा पटानी को ही मिले थे।
दिशा अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी बोल्डनेस और पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। अगर बात उनके बचपन की करें तो दिशा को बचपन में रणबीर को कपूर बहुत पसंद थे। वह स्कूल उस रास्ते से जाती थी। जहां पर रणबीर के पोस्टर लगे होते थे। वह तब तक उन पोस्टर को मुड-मुड कर देखती रहती थी जब तक वह उनकी आंखों से ओझल नहीं हो जाते।
जल्द ही दिशा को स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में नजर आएंगी। दिशा सलमान के साथ 'भारत' में भी नजर आ सकती हैं।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP