25 APRTHURSDAY2024 9:55:10 PM
Nari

आपने भी रखा है रोजा तो जान लें सहरी में क्या खाएं और क्या नहीं

  • Updated: 24 May, 2018 03:16 PM
आपने भी रखा है रोजा तो जान लें सहरी में क्या खाएं और क्या नहीं

रमजान के महीने में रोजा रखना हर मुसलमान के लिए फर्ज कहा गया है। अगर किसी को किसी तरह की हेल्थ प्रॉबल्म जैसे कोई बीमारी, मासिक धर्म, गर्भवती महिला वगैरह हो तो उन्हें रोजा न रखने की भी अनुमति है। रोजा रखने वाले लोग दिन में दो बार खाना खाते हैं। एक बार सुबह सूरज निकलने से पहले, जिसे सहरी कहते हैं और दूसरी बार शाम को सूर्यास्त होने के बाद, जिसे इफ्तार कहा जाता है। लेकिन सुबह की सहरी और शाम की इफ्तार में खाने के कुछ नियम होते हैं, जिसे ध्यान में रख कर ही कुछ खाना चाहिए। अगर आप यह जान लें कि आपको सहरी के समय क्या खाना चाहिए या क्या नहीं तो आपको दिनभर प्यास और भूख नहीं लगेगी, जिससे आपको इबादत करने में भी कोई मुश्किल नहीं आएगी।

सहरी में क्या खाया जाए
सहरी में ऐसी चीजें खानी चाहिए, जिसे खाने के बाद आपका गला न सूखे और भूख न लगे। ऐसे में आप सबसे पहले खजूर खाएं, जिससे शरीर में पूरा दिन एनर्जी बनी रहती है। फिर आप दूध या कोई भी जूस पी सकते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। शरीर में एनर्जी बनाएं रखने के लिए दूध के साथ ओट्स खाने भी काफी फायदेमंद है। इससे पूरा दिन पेट भी भरा हुआ रहता है। इसके अलावा ड्राई फ्रूट के साथ अंकुरित दाल वाला सलाद खा सकते हैं। जिन चीजों में ज्यादा रस हो उसका सेवन करें क्योंकि गर्मियों में डी-हाइड्रेशन की समस्या भी रहती है। दूध और मेवे को सबसे बढ़िया माना जाता है इसलिए इसे सहरी में जरूर शामिल करें।

सहरी में इन चीजों को न खाएं
सहरी के समय मसालेदार ज्यादा स्पाइसी और तली हुई चीजों को न खाएं क्योंकि इससे आपको ज्यादा प्यास लगेगी और दिनभर पेट में जलन रहेगी। अगर आप दूध पीते हैं तो साथ में उन चीजों को न खाएं जिससे पेट खराब हो जाए जैसे नींबू, कुछ भी तला हुआ, कोई भी खट्टी चीजें, नमक आदि। इसके अलावा रोजा रखने पर धूप में जाने से बचें और कम बोलें क्योंकि इससे भी प्यास लगती है।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News