20 APRSATURDAY2024 10:38:21 AM
Nari

मानसून सीजन के लिए डाइट प्लान, क्या खाएं और किसे करें अवॉइड

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 27 Jun, 2018 05:19 PM
मानसून सीजन के लिए डाइट प्लान, क्या खाएं और किसे करें अवॉइड

मानसून सीजन डाइट : बारिश का मौसम भले ही आपको चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाए लेकिन यह मौसम कई बीमारियों को भी अपने साथ लाता है। बारिश का मौसम आते ही सर्दी-जुकाम, पैरों में इंफेक्शन, पेट में इंफेक्शन, फ्लू, फूड पॉइजनिंग, डायरिया और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है उन्हें इन बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इसलिए अगर इस मौसम में अगर खाने को लेकर परहेज न किया जाए तो आप इन इंफेक्शन की चपेट में जल्दी आ सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि मानसून सीजन में क्या खाना चाहिए और किस चीज से परहेज करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं मानसून सीजन का डाइट प्लान

PunjabKesari

मानसून में खाएं ये चीजें

स्प्राउट्स

मानसून सीजन में रोजाना कम से कम 1 कटोरी स्प्राउट्स का सेवन जरूर करें। फाइबर, पोटैशियम, फोलेट, विटामिन सी और के के गुणों से भरपूर होने के कारण इसका सेवन आपको बारिश में होने वाली समस्याओं से बचाता है।

PunjabKesari

ब्रोकली

ब्रोकली में मौजूद विटामिन सी आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने के साथ-साथ फ्लू, सर्दी-खांसी और फूड पॉइजनिंग से बचाने में मदद करता है। आप इसे कच्चे या उबालकर दोनों तरह से खा सकते हैं।
 

सेब

बीमारियों से बचने के लिए सिर्फ मानसून ही नहीं बल्कि रोजाना 1 सेब का सेवन करना चाहिए। इसमें मिनरल्स, कैल्शियम, आयरन, विटामिन सी और ए की भरपूर मात्रा होती है, जो आपको हर तरह के इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है।
 

हरी मिर्च

एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी का सबसे अच्छा स्त्रोत होने के कारण हरी मिर्च का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है। आप इसका इस्तेमाल खाना बनाने में कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसे सलाद में डालकर भी खा सकते हैं।

PunjabKesari

आंवला

आंवला का मुरब्बा, कच्चा आंवला या आंवला  का जूस पीने से एम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे आप हर तरह के इंफेक्शन से बचे रहते हैं। इसके अलावा इसे खाने से आपका पाचन तंत्र भी ठीक से कार्य करता है।

टमाटर

बारिश के मौसम में रोजाना 1 टमाटर जरूर खाना चाहिए। इससे न सिर्फ आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है बल्कि उससे आप मानसून में फैलने वाली बीमारियों से भी बचे रहते हैं। आप चाहे तो इसका सूप या जूस बनाकर भी पी सकते हैं।
 

खुबानी

खुबानी में दूसरे फलों के मुकाबले दोगुणा ज्यादा मात्रा में विटामिन सी और फाइबर पाया जाता है। इसे सुखाखर नियमित रूप से खाने पर आप मानसून में होने वाली हर छोटी-मोटी समस्या से बचे रहेंगे। इसके अलावा इसका सेवन कोलेस्ट्राल लेवल को भी कंट्रोल में रखता है।
 

मानसून में इन चीजों से करें परहेज

फास्ट फूड को कहें 'ना'

मानसून सीजन में स्ट्रीट फूड को ज्यादा खाना से भी बचें। स्ट्रीट फूड में कई तरह के बैक्‍टीरिया होते हैं, जो बीमारियों को जन्म देते हैं। साथ ही खट्टी चीजे, इमली, अचार आदि भी नही खाना चाहिए। क्‍योंकि इससे शरीर में पानी की मात्रा में कमी आने की संभावना बढ़ जाती है।

PunjabKesari

पत्तागोभी और पालक

इस मौसम में ज्यादातर लोग पत्तागोभी या पालक की सब्जी बनाकर खाते हैं लेकिन इन सब्जियों में छोटे-छोटे कीड़े होते हैं, जिससे इनका सेवन करने से पेट खराब हो सकता है।
 

सब्जियों का सेवन

ऐसे मौसम में आलू, अरबी, भिंडी, फूलगोभी और मटर जैसी सब्जियों के सेवन से भी बचना चाहिए। इस मौसम में पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है और इन सब्जियों को पचाने के लिए आपको ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है, जिससे आपका डाइजेशन सिस्टम खराब हो जाता है।
 

मशरूम

इस मौसम में मशरूम के सेवन से भी परहेज करना चाहिए। क्योंकि इसे खाने से इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है।

PunjabKesari

खीरा

खीरा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, खासकर गर्मियों में। मगर मानसून सीजन में इसमें कीड़े होने का खतरा रहता है, जो आपके शरीर में जाकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए इस मौसम में इसका सेवन न करें।
 

चटपटा और तीखा भोजन

मानसून में ज्यादा तीखा, चटपटा खाना और तेल मसाला खाने से परहेज करना चाहिए। क्योंकि इससे न सिर्फ आपका पेट खराब होता है बल्कि इससे आप इंफेक्शन की चपेट में भी जल्दी आ जल्दी हैं।
 

इन बातों का भी रखें ध्यान

1. भोजन के साथ सलाद का सेवन जरूर करें। सलाद पाचन क्रिया को दुरुस्‍त बनाए रखने में मदद करता है और यह पचाने में आसान होने के साथ पौष्टिक भी होता है।
 

2. मानसून में शरीर भोजन को जल्दी नहीं पचा पाता है। इसलिए इस बात का धयान रखें कि आप खाना अच्छी तरह पकाकर खाएं।
 

3. मानसून सीजन में पानी अशुद्ध होना का सबसे ज्यादा खतरा होता है। इसलिए आप सिर्फ फिल्टर्ड और उबला हुआ पानी ही पिएं। इसके अलावा पानी को शुद्ध करने के लिए आप उसमें क्लोरीन की गोलियां भी डाल सकते हैं।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News