25 APRTHURSDAY2024 2:23:28 AM
parenting

छोटे बच्चे को न खिलाएं ये आहार, पोषण पर दिखेगा असर

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 10 Aug, 2018 03:31 PM
छोटे बच्चे को न खिलाएं ये आहार, पोषण पर दिखेगा असर

बच्चे को भरपूर पोषण देने के लिए मां हर समय इस चिंता में रहती है कि उसे आहार में क्या खिलाए। कई बार तो इस चक्कर में वह उसे कुछ भी खाने को दे देती है। मां के लिए यह समझना बहुत जरूरी है कि एक साल से कम उम्र के बच्चे की पाचन क्षमता बहुत कमजोर होती है। हर तरह का आहार उन्हें पचाने में परेशानी होती है। आपका बच्चा भी एक साल से कम उम्र का है तो जान ले कौन-कौन से आहार उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। 


नमक
बच्चे को नमक वाली चीजों का सेवन ज्यादा न करवाएं। बहुत कम नमक वाला सूप उन्हें दिया जा सकता है। ज्यादा नमक उनके गुर्दों को नुकसान पहुंचा सकता है। 


शहद 
कुछ लोग बच्चे को दिन में कई बार शहद खाने के लिए दे देते हैं। अगर बच्चा बहुत छोटा हो तो खांसी होने के बावजूद भी उन्हें शहद नहीं खिलाना चाहिए। 


मीठी चीजें
पैकेज्ड जूस में अतिरिक्त चीनी डाली जाती है। जिसमें पोषक तत्वों की बहुत कमी होती है। धीरे-धीरे शिशु को भी मीठा पीने का चस्का लग जाता है जो उसकी सेहत के लिए अच्छा नही है। इसके अलावा केला, उबला मैश आलू, या फिर उबली सब्जियों का पानी बच्चे को दिया जा सकता है। 


ड्राई फ्रूट 
ड्राई फ्रूट्स खाने में चाहे हैल्दी होते हैं लेकिन छोटे बच्चों के खाने के लिए यह नहीं देने चाहिए। बच्चा इसके दानों को गले में अटका भी सकता है। 



 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News