ईद आने से कुछ दिन पहले ही लोग इसकी तैयारियां शुरु कर देते है। इस मौके पर लोग तरह-तरह के पकवान बनाते हैं जैसे कि सेवइयां, बिरयानी आदि। आपके फेवरेट स्टार्स भी ईद को खास तरीके से मनाते है। वह ट्रैडीशनल लुक में ड्रैस पर होते हैं। स्टार्स के घर पर भी इस दिन लजीज खाना बनता है। चलिए आज हम आपको बताते है कि बॉलीवुड स्टार्स के घर इस दिन क्या बनता है।
- शबाना आजमी
एक्ट्रेस शबाना आजमी के घर ईद के दिन सारा दिन शीर कोरमा, दही वड़ा और रूह अफजा सर्व किया जाता है। लंच में हैदराबादी बिरयानी के साथ शमी कबाब और हरी मिर्च की चटनी बनाई जाती है।
- साकीब सलीम
ईद के दिन साकीब सलीम अचारी चिकन, सीख कबाब और ककोरी कबाब खाते हैं। उन्हें अपनी मां के हाथ की बनी खीर बेहद पसंद है। साकीब को इस दिन मटन बिरयानी खाना पसंद करते है।
- हुमा कुरैशी
ईद के मौके पर हुमा की फैमिली इकट्ठी होती है। उनके घर मुस्लिम डिशेज बनती हैं। हुमा को कीमा, कलेजी, कोरमा, बिरयानी और शीर कोरमा बेहद पसंद है। हुमा को अपनी मम्मी के हाथ का कीमा परांठा और शीर कोरमा अच्छा लगता है।
- सलमान खान
एक इंटरव्यू में सलमान खान ने बताया था कि ईद के दिन उनका परिवार एक-साथ लंच करता है। सारा दिन उनके घर मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है। उनकी मम्मी सुबह से ही शोरमा बनाने के लिए बादाम और पिस्ते तोड़ने में लगी रहती है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP