25 APRTHURSDAY2024 11:26:25 PM
Nari

लिव लव लाफ इवेंट में यह बात बोल कर दीपिका ने जीता दिल

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 16 Sep, 2019 01:48 PM
लिव लव लाफ इवेंट में यह बात बोल कर दीपिका ने जीता दिल

दीपिका को हमेशा से एक सेंसिबल रूप में ही देखा गया है। उनका एलिगेंट नेचर किसी को भी अपना बनाने की क्षमता रखता है। रणवीर सिंह से शादी करने के बाद वो और भी खुश और सुलझी हुई रहने लगी है। मगर एक वक्त था जब वो भी डिप्रेशन में थी। उस समय उनकी हालत सामन्य नहीं थी। उस टाइम ऐसे स्ट्रेस में रहना किसी बड़े भूचाल से कम नहीं है। इसलिए उन्होंने 2015 में एक 'Live Love Laugh' नाम के फाउंडेशन की स्थापना की। इसके एक इवेंट में दीपिका ने एक बात कह कर फैंस का दिल दोबारा जीत लिया है। 

PunjabKesari
हमारी मस्तानी को लगता है कि 'हमारे देश में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा जागरूकता की जरूरत है'। यह बात सुन कर पब्लिक को बहुत अच्छा लगा क्योंकि यह बातें अक्सर फीमेल एक्ट्रेस नहीं किया करती। इस सामरोह में दीपिका के माता-पिता प्रकाश पादुकोण और उज्ज्वला, बहन अनिशा पादुकोण और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर समेत  कई लोग आए थे। 

 

इस सामरोह में मानसिक स्वास्थ्य से रिलेटेड ही बात की गई। मीडिया से भी दीपिका की कुछ बातें हुई जिसका वीडियो हर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। 

बता दें कि दीपिका की पहली फिल्म 'मिसेस खन्ना' थी। जिसमें उनका रोल काफी छोटा सा था। फिर उनकी फिल्म 'ओम शांति ओम' आई जो एक ब्लॉकबस्टर हिट रहीं। 

PunjabKesari
 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News