16 APRTUESDAY2024 11:01:17 PM
Nari

सोने-चांदी से जड़ा हैं दीपिका का फ्लोरल लहंगा, देखिए तस्वीरें

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 26 Nov, 2018 06:18 PM
सोने-चांदी से जड़ा हैं दीपिका का फ्लोरल लहंगा, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड की हिट जोड़ी दीपिका-रणवीर अभी भी अपनी शादी के सेलिब्रेशन में बिजी है। कल शाम रितिका भवनानी ने अपने भाई रणवीर और भाभी दीपिका की शादी की खुशी में डिनर पार्टी रखी। इस दौरान दीपिका खूबसूरत लुक में नजर आईं। इस बार भी दीपिका का यह स्पेशल आउटफिट सब्यसाची ने डिजाइन किया। 

सब्यसाची के डिजाइनर लहंगे में दीपिका

आपको बता दें कि दीपिका का यह फ्लोरल लहंगा सब्यसाची के केसरी बाई पन्नालाल कलेक्शन से लिया गया है। दीपिका के लहंगे का नाम 'दिल गुलदस्तां' था। लहंगा काफी स्पेशल है क्योंकि इसपर कई शेप और फ्लोरल डिजाइन हुआ हैं। दीपिका ने लहंगे के साथ मैचिंग चोली पहनी।

PunjabKesari, Nari, Sabyasachi lehenga Image, Deepika Padukone Image, Ritika bhavnani party

सोने और चांदी से की गई कारीगरी 

दीपिका के इस लहंगे को सोने के धागों की मदद से बोरडेक्स सिल्क के साथ हाथों से डाई करके सिल्क फ्लॉस का इस्तेमाल किया गया है। इतना ही नहीं लहंगे को तैयार करने के लिए पीटी गई चांदी का वर्क भी किया गया है। 

PunjabKesari, Nari , Sabyasachi lehenga Image

ज्वेलरी भी थी बेहद स्पेशल

लहंगे के साथ दीपिका ने जो ज्वेलरी कैरी की वो सब्यसाची के हेरिटेज ज्वेलरी कलेक्शन से हैं।वहीं उन्होंने रेड फूलों से बना टियारा कैरी किया। 

PunjabKesari, Nari , Sabyasachi lehenga Image

 

Related News