2018 में बॉलीवुड स्टार्स शादी के बंधन में बंध गए। अनुष्का-विराट के बाद नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने शादी की। अंबानी परिवार में भी आकाश-श्लोका और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी की शहनाई भी गूंजने वाली है। इसी बीच प्रियंका-निक की एंगेजमेंट भी हो चुकी है। लोग इस साल आलिया- रणबीर के साथ-साथ दीपवीर यानि बॉलीवुड की सबसे फेमस जोड़ी दीपिका और रणवीर सिंह को शादी को लेकर भी बहुत एक्साइटिड हैं।
दीपिका और रणवीर की शादी के बारे में कहा जा रहा था कि यह जोड़ी इसी साल नवंबर में शादी करने वाली है लेकिन सूत्रों के मुताबिक अब उनकी शादी पोस्टपोन हो गई है। दीपवीर अब नवंबर में नहीं बल्कि साल 2019 में शादी करेंगे। इसका कारण शादी का सीजन या फिर मुहूर्त न निकलना भी हो सकता है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP