24 APRWEDNESDAY2024 11:01:03 AM
Nari

इटली में इस जगह शादी करेंगे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण! देखिए तस्वीरें

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 28 Jul, 2018 11:54 AM
इटली में इस जगह शादी करेंगे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण! देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादूकोण इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई। कुछ समय पहले उन्होंने खुद बताया था कि उनका स्टैच्यू मैडम तुसाद में लगने वाला है। अब दीपिका और रणवीर की ड्रस्टिनेशन वेडिंग को लेकर खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो यह जोड़ी 10 नंवबर तक शादी कर सकती है। 

 

PunjabKesari


दीपिका और रणवीर ने अपनी वेडिंग के लिए इटली का लेक कोमो, लोम्बार्डी को चुना है। इस जगह की प्राकृतिक खूबसूरती को देखकर ही दोनों ने अपनी शादी के लिए इस प्लेस को चूज किया है। लेक कोमो इटली की तीसरी सबसे बड़ी लेक है, जो 146 स्क्वेयर किलोमीटर में फैला हुई है। यह लेक करीब 1,300 फीट गहरा है, जो इसे यूरोप के सबसे गहरे लेक में से एक बनाता है। यह जगह रोमन काल से ही अमीर लोगों के बीच हॉलिडे डेस्टिनेशन के रूम में मशहूर  रहा है। 

PunjabKesari

हाली ही में जब दीपिका से शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'वह एक दिन शादी जरूर करेंगी और बच्चे भी होंगे। मैंने अपने माता-पिता अपना आदर्श माना है। जिस तरह वह जिंदगी के उतार-चढ़ाव के बाद भी साथ हैं वैसा ही रिश्ता में अपने लिए चाहती हूं।' 

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News