25 APRTHURSDAY2024 8:58:46 AM
Nari

रिसेप्शन में दीपिका ने पहनी मां की Gifted साड़ी, कीमत जान हो जाएंगे हैरान!

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 23 Nov, 2018 11:27 AM
रिसेप्शन में दीपिका ने पहनी मां की Gifted साड़ी, कीमत जान हो जाएंगे हैरान!

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी से लेकर बेंगलुरु रिसेप्शन तक की खूब चर्चा हो रही हैं। शादी के फंक्शन में इस कपल को खूबसूरत डिजाइनर आउटफिट्स में देखा गया जिसकी फैन पूरी दुनिया हो चुकी हैं। अगर बात दीपिका के रिसेप्शन लुक की करें तो उनकी की प्लेन गोल्डन कांजीवरस साड़ी काफी सुर्खियों में है जो दीपिका को रॉयल टच दे रही थी। 

 

दीपिका की साड़ी की बढ़ती डिमांड

रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका की इस साड़ी का क्रेज लोगों के बीच बहुत है। बेंगलुरु के अंगाड़ी गैलेरिया से दीपिका की मां ने यह साड़ी ली थी। आपको बता दें कि दीपिका की इस साड़ी की कीमत लगभग 2 से 3 लाख रुपए बताई जा रही है। खबरों की मानें तो इस स्टोर से सारी साड़ियां भी बिक चुकी हैं। स्टॉक खत्म होने के बाद भी लोग इस साड़ी की डिमांड कर रहे हैं। 

PunjabKesari, Nari, Deepika saree image, Deepika reception look, deepveer reception image

रिसेप्शन में दीपवीर का रॉयल लुक 

गोल्डन साड़ी के साथ दीपिका ने सब्यसाची की ज्वेलरी कैरी की जो उन्हें और भी खूबसूरत दिखा रही थी। वहीं रणवीर ब्लैक एंड गोल्डन शेरवानी में नवाबी अंदाज नजर आए। मगर दीपिका के बेंगलुरु रिसेप्शन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सवाल भी उठ रहे हैं। कुछ लोगों का मनाना है कि दीपिका ने अनुष्का शर्मा का रिसेप्शन लुक कॉपी किया है। 

PunjabKesari, Nari, Deepveer Reception image, Deepveer image

सोशल मीडिया पर अनुष्का और दीपिका का कंपेयर

दरअसल, अनुष्का शर्मा ने अपने दिल्ली वाले रिसेप्शन में रेड कलर की साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने चौकर नेकलेस व सिंदूर लगाया था। विराट ब्लेक एंड व्हाइट शेरवानी में नजर आए थे, जिस वजह से दीपवीर की तुलना विरुष्का से होने लगी। 

PunjabKesari

Related News