20 APRSATURDAY2024 3:44:01 AM
Nari

दीपिका ने लड़कियों को शादी के लिए दी यह एडवाइस, आप भी कर सकती हैं ट्राई

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 10 Jan, 2019 01:17 PM
दीपिका ने लड़कियों को शादी के लिए दी यह एडवाइस, आप भी कर सकती हैं ट्राई

नए-नए शादी के बंधन में बंधे रणवीर व दीपिका अपने निभाने की कोशिश कर रहे हैं। हर तरह से एक दूसरे के लिए परफेक्ट रणवीर-दीपिका बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स लिस्ट में शामिल हो चुकें हैं। वहीं दीपिका ने लड़कियों को शादी को लेकर कुछ एडवाइस दी हैं, जिससे वह अपना रिश्ता मजबूत बना सकती हैं। तो अगर भी उनकी तरह अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहती हैं तो उन टिप्स को जरूर फॉलो करें।

 

समझें पार्टनर की बातें

दीपिका का कहना है कि शादी के रिश्ते बेहतर बनाने के लिए पार्टनर की बातों को समझना बहुत जरूरी है। लड़कियों को जानना चाहिए कि उनके पार्टनर को किस चीज से खुशी मिलेगी और किससे नहीं।

PunjabKesari

भरोसा करना

रिलेशनशिप की तरह दीपिका अपने शादीशुदा रिश्ते को भी बखूबी निभा रही हैं। उनका कहना है कि इसके लिए आपको अपने पार्टनर पर भरोसा होना बहुत जरूरी है। अगर रिश्ते में भरोसा ना तो वह टूट भी सकता है।

 

सरप्राइज देना

उनके अनुसार लड़कियों को भी अपने पार्टनर को सरप्राइज देना चाहिए। उनका कहना है कि पुरुषों को अपनी पत्नी की तरफ से मिला हुआ गिफ्ट बहुत अच्छा लगता है। इससे रिश्ते में प्यार के साथ-साथ नयापन भी बना रहता है।

PunjabKesari

पति के परिवार को अपना समझना

पार्टनर का प्यार व इज्जत पाने के लिए जरूरी है कि आप उनके साथ-साथ उनके परिवार को भी समझें। शादी के बाद पूरे परिवार को साथ लेकर चलने से रिश्ते में मजबूत आती है और इससे पार्टनर का प्यार आपके लिए बढ़ता है।

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News