19 APRFRIDAY2024 7:17:17 PM
Nari

दीपिका ने प्रियंका को छोड़ा पीछे, जीता एशिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 07 Dec, 2018 11:38 AM
दीपिका ने प्रियंका को छोड़ा पीछे, जीता एशिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। हाल में ही हुए एक सर्वे के मुताबिक दीपिका ने एशिया की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब अपने नाम किया हैं। जी हां, सेक्सिस्ट एशियन वुमेन 2018(Sexiest Asian Women 2018) की लिस्ट के अनुसार दीपिका पादुकोण को एशिया की पहली सेक्सिस्ट महिला का खिताब मिला है। यह खिताब उन्हें वर्क-इम्पेक्ट, मीडिया कवरेज और वोटिंग के हिसाब से मिला है। 

दूसरे नंबर पर है प्रियंका 

दीपिका ने खूबसूरती के मामले में प्रियंका को भी पीछे छोड़ दिया। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम दूसरे नंबर पर है।
PunjabKesari, priyanka chopra
इस लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा और शिवांगी जोशी भी शामिल हैं। कई फेमस टीवी शो में दिख चुकी एक्ट्रेस निया शर्मा को लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है।
PunjabKesari, Nia sharma
वहीं, शिवांगी पांचवे नंबर पर हैं। बता दें कि पिछले साल टॉप फाइव लिस्ट में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी भी थीं।

टॉप 10 में हिना खान भी शामिल

टीवी एक्ट्रेस व एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट हिना खान ने भी इस लिस्ट में अपना नाम शामिल कर लिया है। इस लिस्ट में टॉप 10 में टीवी एक्ट्रेस हिना खान और नीति टेलर का नाम सामने आया है। 
PunjabKesari, Hina Khan
बता दें कि पिछले साल प्रियंका पहले नबंर पर तो टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा दूसरे स्थान पर थी। वहीं दीपिका पादुकोण तीसरे, आलिया भट्ट चौथे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान पांचवे नंबर पर थी।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News