दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह मैरिज : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। मगर अब तक रणवीर सिंह और दीपिका की तरफ से अपनी शादी को लेकर कोई ऑफिशयल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। यहां तक की दीपिका हमेशा इस सवाल का जबाव देने से बचती हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब दीपिका से उनकी शादी की चर्चाओं पर सवाल किया गया था तो उन्हें गुस्सा आ गया। बेंगलुरू नहीं, इस जगह पर शादी के बंधन में बंधेंगे दीपिका और रणवीर
दरअसल, दीपिका एक इवेंट पर डिप्रेशन के बारे में बात करने पहुंची थी। वह वहां अपने डिप्रेशन से उबरने के एक्सपीरियंस को ऑडियंस के साथ शेयर कर रही थी। तभी एक रिपोर्टर ने उनसे शादी को लेकर एक सवाल किया। दीपिका ने इस पर कहा, 'मैं निश्चित रूप से इस सवाल का जवाब नहीं दूंगी...यह बेहद असंवेदनशील सवाल है। ' हिंदू रीति-रिवाज से नहीं, इस तरह शादी करेंगे दीपिका और रणवीर
मीडिया में आई रिपोर्ट्स की मानें तो यह कपल दिसंबर में शादी कर सकता है। इनकी शादी की रस्मों की शुरूआत नंदी पूजा से होगी।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP