गलत खान-पान और भरपूर नींद ना लेने के कारण आजकल अधिकत लोग डार्क सर्कल्स की समस्या से परेशान है। आंखों के नीचे नजर आने वाले इन काले घेरे के कारण खूबसूरती भी फीकी लगने लगती है। लड़कियां इनसे छुटकारा पाने के लिए कई तरीके ट्राई करती है लेकिन हाथ केवल निराशा ही लगती हैं। मगर आज हम आपको कुछ ऐसे आसान घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिससे आपकी डार्क सर्कल्स की समस्या कुछ ही समय में दूर हो जाएगी।
क्यों होते हैं आंखों के नीचे डार्क सर्कल?
पूरी नींद ना मिलने के कारण महिलाओं को काले घेरे का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा तनाव, प्रदूषण, बढ़ती उम्र, कंप्यूटर या मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल, गलत खान-पान, आयरन की कमी और हार्मोन का असंतुलन डार्क सर्कल्स का मुख्य कारण है। इसके अलावा तेज धूप में ज्यादा समय बिताने से स्किन पर डार्क स्पॉट पड़ जाते है और इसी वजह से आंखों के नीचे भी डार्क रंग के घेरे पड़ जाते है।
डार्क सर्कल्स दूर करने के देसी नुस्खे
टमाटर
डार्क सर्कल दूर करने के लिए टमाटर सबसे कारगर उपाय है। ये नेचुरल तरीके से आंखों के नीचे के काले घेरे को खत्म करने का काम करता है। साथ ही इससे त्वचा कोमल और फ्रेश भी बनी रहती है। टमाटर के रस में नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर रोजाना आंखों के नीचे लगाएं। इससे डार्क सर्कल गायब हो जाएंगे।
बादाम का तेल
विटामिन ई से भरपूर बादाम तेल भी डार्क सर्कल को मिनटों में गायब कर देगा। इसके लिए रात को सोने से पहले बादाम तेल को आंखों के निचे लगाए। सुबह पानी से इसे साफ कर लें। इससे कुछ समय में ही डार्क सर्कल गायब हो जाएंगे।
टी-बैग्स
कैमोमाइल या ग्री टी बैग को पानी में कुछ देर भिगोने के फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें। फिर इसे 10-15 मिनट तक आंखों के नीचे रखे। इससे डार्क सर्कल कुछ समय में ही गायब हो जाएंगे।
संतरे का जूस
संतरे के जूस में कुछ बूंदें ग्लिसरीन की मिलाकर लगातार लगाएं। इससे हफ्तेभर में ही आंखों के काले घेरे गायब हो जाएं और आपकी स्किन भी ग्लो करेगी।
ठंडा दूध
कॉटन की मदद से कच्चे व ठंडे दूध को आंखों के निचे लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। रोजाना ऐसा करने से आपको कुछ समय में ही फर्क दिखने लगेगा।
बटरमिल्क
2 टेबलस्पून बटरमिल्क में हल्दी पाउडर मिलाकर आंखों के नीचे लगाएं। फिर 15 मिनट बाद ताजे पानी से चेहरा धो लें। इस पेस्ट को लगाने से आपको कुछ समय में ही फर्क दिखने लग जाएगा।
पुदीने की पत्तियां
एंटी-ऑक्सीडेंट व एंटी-इंफ्लामेट्री के गुणों से भरपूर पुदीने की पत्तियों का रस लगाने से भी यह प्रॉब्लम दूर हो जाती है। रात को सोने से पहले ताजी पुदीने की पत्तियों का रस या इसका पेस्ट 10 मिनट तक आंखों के नीचे लगाएं। फिर पानी सुबह पानी से साफ कर लें।