19 APRFRIDAY2024 1:33:19 PM
Nari

Fashion Alert! जानिए 31/8/2018 को क्या पहनकर स्पॉट हुईं आपकी फेवरेट दीवाज

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 01 Sep, 2018 12:29 PM
Fashion Alert! जानिए 31/8/2018 को क्या पहनकर स्पॉट हुईं आपकी फेवरेट दीवाज

बॉलीवुड दीवाज आए दिन अपने लुक के साथ नए एक्सपेरिमेंट में नजर आती हैं। अपने किस लुक के साथ कैसा एक्सपेरिमेंट करना है ये वो बखूबी जानती हैं। अगर बात इनके कैजुअल लुक की करें तो उसे भी बड़े ही स्टाइल से फ्लॉन्ट करती हैं। यही वजह है कि अधिकतर लड़कियां इनके कैजुअल से लेकर पार्टी वियर लुक को फुल ऑन कॉपी करना पसंद करती है। तो देरी किस बात की है? चलिए आज हम आपको बॉलीवुड दीवाज के लेटेस्ट कैजुअल लुक से रूबरू करवाते है।

 

 

- कैजुअल लुक में श्वेता नंदा बच्चन 

PunjabKesari
हाल ही में श्वेता नंदा बच्चन अपनी बेटी नव्या के साथ कैजुअल लुक में स्पॉट हुई। श्वेता ने ग्रे ट्रेक पेंट के साथ व्हाइट टी-शर्ट पहनी और ब्लू बैग के साथ पेरेट कलर के स्नीकर्स वियर किए। 

 

- फॉर्मल ड्रैस में करीना कपूर खान

PunjabKesari
फिल्म के सेट पर करीना फॉर्मल ड्रैस में नजर आईं। उन्होंने ब्लू कलर की टी-शर्ट के साथ ब्लैक डैनिम पहनी और व्हाइट स्नीकर्स वियर कर अपने लुक को फ्लॉन्ट करती नजर आईं। 

 

- ऑल-ब्लैक लुक में सोनल चौहान

PunjabKesari
हाल ही में सोनल चौहान को ऑल-ब्लैक ड्रैसअप में स्पॉट किया गया। उन्होंने ब्लैक जिम पेंट के साथ फुल स्लीव्स मैचिंग क्रॉप टी-शर्ट वियर की जो उन्हें काफी स्टाइलिश लुक दे रही थी। 

 

- एथनीक वियर में तमन्ना

PunjabKesari
रेस्टोरंट के बाहर तमन्ना भाटिया को एथनिक लुक में स्पॉट किया गया। उन्होंने स्ट्राइप्ड प्रिंटेड कुर्ती के साथ व्हाइट टाउजर पेंट पहनी जिसमें तमन्ना काफी खूबसूरत दिखीं। 

 

- ट्रेकसूट में अथिया शेट्टी

PunjabKesari
हाल ही में अथिया को कैजुअल लुक में देखा गया। उन्होंने नेवी ब्लू ट्रेकसूट वियर किया जो इन दिनों एक फैशन ट्रैंड बन चुका है। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News