घर की दीवारों को सजाने के लिए आजकल लोग नई-नई थीम्स, वॉल पेपर या मगहे शो-पीस का इस्तेमाल करते हैं। मगर जरूरी नहीं की दीवारों को सजाने के लिए डिजाइनर शो-पीस या महंगा वॉल डिजाइन करवाया जाए। आप DIY Wall Frame आइडियाज से भी अपनी दीवारों को अट्रैक्टिव लुक दे सकते हैं। घर की दीवारों को सजाने के लिए इससे अच्छा भला और क्या होगा? तो चलिए जानते हैं कि तरह खुद वॉल फ्रेम्स बनाकर घर की दीवारों को अट्रैक्टिव लुक दे सकते हैं।
वॉल फ्रेम्स बनाने के लिए सामान
वॉल फ्रेम्स बनाने के लिए आपको प्लैक, पेपर, ब्लैक मार्कर, वुडन प्लेट, वाइट पेंट, पेंट ब्रश, सिल्वर मार्कर, सॉटूथ हैंगर चाहिए होगा।
वॉल फ्रेम्स बनाने का तरीका
1. वॉल फ्रेम्स बनाने के लिए सबसे पहले प्लैक को पेपर पर रखें और इसके आसपास ट्रेस कर लें।
2. पेपर को दोनों तरफ से मोड़कर देख लें कि यह बराबर है या नहीं। इसके बाद इसे काट लें।
3. अब इस पैटर्न को दीवार पर लगाएं और इसे भी ट्रेस कर लें। इसकी आउटलाइन को ब्लैक मार्कर से कवर करें।
4. पहले बनाई हुई फ्रेम के भीतर पेंसिल से एक और फ्रेम बनाएं और इसे भी ब्लैक मार्कर से मार्क करें।
5. वुडन प्लेट को सफेद कलर करके सूखने के लिए साइड पर रख दें।
6. इसके बाद सिल्वर मार्कर की सहायता से इस पर हैर्रिंगबोन (हैर्रिंग मछली की हड्डियों जैसा) स्ट्राइप बनाएं। सॉटूथ हैंगर का इस्तेमाल करते हुए इसे फ्रेम के भीतर लगा दें।
7. आपका वॉल फ्रेम तैयार है। अब आप इसे डैकोरेशन के लिए इस्तेमाल करें।