16 APRTUESDAY2024 7:23:11 PM
Nari

इन 10 देशों में बढ़ जाती है भारतीय करंसी की वैल्यू, जरूर जाएं घूमने

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 19 Dec, 2018 05:14 PM
इन 10 देशों में बढ़ जाती है भारतीय करंसी की वैल्यू, जरूर जाएं घूमने

विदेशों में घूमने के लिए एक से बढ़कर खूबसूरत जगहें लेकिन लोगों को अक्सर यही शिकायत रहती है कि विदेशी कंट्री काफी मंहगी है। विदेश में कुछ भी खरीदना महंगे का सौदा लगता है लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी विदेशी ट्रेवलिंग प्लेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां भारतीय करंसी की वैल्यू बढ़ जाती है। चलिए जानते हैं विदेशों की ऐसी कौन सी जगहें हैं जहां आप कम खर्च में भी घूमने का मजा ले सकते हैं।

 

आइसलैंड (Iceland)

यूरोप में स्थित आइसलैंड में घूमने-फिरने की बहुत दिलचस्प जगहें है। यहां स्वार्तीफोस, ब्रिडाविक बीच, आस्कजा, स्कोगाफोस, ब्लू लगून जैसी जगह आपको जन्नत से कम नहीं लगेंगी। यहां भारत के 1 रुपए की कीमत आइसलैंडिक क्रोना (आइसलैंड करेंसी) में 1.60 रुपए के बराबर है।

PunjabKesari

हंगरी (Hungary)

अगर आप हंगरी घूमना चाहते हैं तो आपको सोचने की जरूरत नहीं क्योंकि यहां भारत के 1 रुपए की कीमत 4.12 हंगेरियन फोर्निट्स (Hungarian Forints) हैं। हंगरी में घूमने के साथ-साथ ठहरने के लिए भी बजट में काफी सारे शहर हैं। 

PunjabKesari

जापान (Japan)

अगर आप खाने-पीने के बहुत शौकीन है तो जापान आपके लिए जापान बिल्कुल सही ट्रेवलिंग प्लेस है। यहां भारत के एक रुपए की कीमत 1.60 जापानी येन (Japanese Yen) हैं, जिसमें आप नूडल्स, सोबा, सुसी, मिस सूप, डंपलिंग्स और नॉन वेजेटेरियन मोमोस टेस्टी फूड का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा यहां के खूबसूरत फूल, महल और आकर्षक व्यू भी टूरिस्ट को अपनी तरफ अट्रेक्ट करते हैं।

PunjabKesari

मंगोलिया (Mongolia)

मंगोलिया में भारत के 1 रुपए की कीमत 35.67 तुगरिक (Tugrik) हैं, जिसमें आप जितने दिन चाहे आराम से ठहर सकते हैं। यहां के होटल में आपको 500-800 रुपए खान-पान और ठहरने का सारा इंतजाम मिल जाएगा। साथ ही आप यहां घूमने का भी पूरा मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari

कोस्टा रिका (Costa Rica)

कोस्टा रिका किसी जन्नत से कम नहीं है। आप अपनी छुट्टियां मजे से बिता सकते हैं और वॉटर गेम्स का मजा भी ले सकते हैं। यहां 1 भारतीय रुपया की कीमत 8.15 रीकन कोलोन्स के बराबर है। यहां की मुद्रा को Colon कहते हैं।

PunjabKesari

इंडोनेशिया (Indonesia)

इंडोनेशिया हजार से भी अधिक द्वीपों के समूह से बना देश है। इसके अलावा यह शहद अपनी खूबसूरती, समुद्र, मंदिर, जंगल व ज्वालामुखियों के लिए भी मशहूर है। इंडोनेशिया का 1 रुपया 0.0048 भारतीय कंरसी के बराबर होता है।

PunjabKesari

वियतनाम (Vietnam)

वियतनाम एशिया का एक देश है, जहां आप समुद्र तट, नदियों, बौद्ध मठों व शहरों की चहल-पहल का मजा ले सकते हैं। यहां आपको फ्रेश बियर बहुत कम दाम में पीने को मिल जाएगी। यहां की करेंसी डांग है और 334.68 डांग मिलकर 1 रुपया बना पाते हैं। सबसे खास बात तो यह है कि इस शहर में धूमने के लिए भारतीय लोगों को ऑनलाइन वीजा भी मिल जाएगा।

PunjabKesari

श्रीलंका (Sri Lanka)

श्रीलंका व भारत के दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध रहे हैं। यहां भी आपको एक रुपये के बदले 2.30 श्रीलंकाई रुपया मिलेगा। इस शहर में आप खूबसूरत समुद्री तटों, जंगल, पहाड़ और चाय बगानों का मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari

कंबोडिया (Cambodia)

यहां जाकर आप भारत को कम ही मिस करेंगे क्योंकि इस शहर में आपको भारत की ही झलक देखने को मिलेगी। कंबोडिया में दुनिया का सबसे बड़ा विष्णु मंदिर है। यहां अंकोरवट, क्राती, कोहरोंग, मोंदूलकिरी जैसी जगहें आपका मन मोह लेंगी। कंबोडिया में भारत के 1 रुपए की कीमत कंबोडियन राइल में 62.19 रुपए के बराबर है।

PunjabKesari

नेपाल (Nepal)

नेपाल घूमने में आपको कुछ जगहें भारत जैसी ही दिखाई देंगी। नेपाल में बाबर महल, पुजारी मठ, गोरखा मेमोरियल म्यूजियम, पाटन म्यूजियम, चितवन नेशनल पार्क में घूमकर आप अपनी छुट्टियां दिलचस्प बना सकते हैं। यहां भारत के 1 रुपए की कीमत नेपाली रुपए में 1.60 रुपए के बराबर है।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News