20 APRSATURDAY2024 2:33:19 AM
Nari

Travelling Tips: दुनिया को वो देश जहां नहीं होती रात

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 21 Jul, 2019 06:18 PM
Travelling Tips: दुनिया को वो देश जहां नहीं होती रात

विश्व में हैरान करने वाली जगहों की कोई कमी नहीं है। हम सभी कभी न कभी यह जरूर सोचते हैं कि अगर सूरज न अस्त हो तो कितना अच्छा होगा। मगर सूरज के आगे किसकी चलती है। वह अपनी मर्जी से निकलता है और अपनी मर्जी से अस्त भी होता है लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी जगहें जरूर हैं जहां सूरज अस्त नहीं होता है। तो चलिए आज जानते हैं उन्हें जगहों के बारे में...

आइसलैंड

ग्रेट ब्रिटेन के बाद यह यूरोप को सबसे बड़ा आईलैंड है। यहां रात में भी सूरज की रोशनी का आप आनंद ले सकते हैं जब 10 मई से जुलाई के अंत तक सूरज नहीं डूबता है। यहां घूमना आपके लिए काफी यादगार साबित हो सकता है।

PunjabKesari, nari, ICeland

कनाडा

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश जो अर्से तक बर्फ से ढंका रहता है। हालांकि, यहां के उत्तरी-पश्चिम हिस्से में गर्मी के दिनों में 50 दिनों तक सूरज लगातार चमकता रहता है।

अलास्का

यहां मई से जुलाई के बीच में सूरज नहीं डूबता है। अलास्का अपने खूबसूरत ग्लेशियर के लिए भी जाना जाता है। मई से जुलाई के महीने में यहां रात को भी बर्फ सूरज की रोशनी से चमकती नजर आती है।

फिनलैंड

हजारों झीलों और टापुओं का यह देश बेहद सुंदर तथा आकर्षक है। गर्मी के मौसम में यहां करीब 73 दिनों तक सूरज अपनी रोशनी बिखरेता रहता है। घूमने के लिहाज से यह देश काफी अच्छा है।

PunjabKesari, nari, finland

नॉर्वे

यह देश आर्क्टिक सर्कल के अंदर आता है। मई से लेकर जुलाई तक,पूरे 76 दिनों तक यहां सूरज अस्त नहीं होता।

स्‍वीडन

स्‍वीडन में मई से अगस्‍त तक सूरज नहीं डूबता। अगर ढलता भी है तो सुबह 4:30 बजे तक पूरा दिन निकल भी आता है इसलिए इसे मध्य रात्रि वाला देश भी कहा जाता है। 
 

Related News