20 APRSATURDAY2024 10:48:29 AM
Nari

पीरियड्स का रंग खोलता है सेहत के कई राज

  • Updated: 05 Sep, 2017 11:24 AM
पीरियड्स का रंग खोलता है सेहत के कई राज

मासिक धर्म में सावधानी : पीरियड्स महिलाओं की जिंदगी का एक महत्पूर्ण हिस्सा है। पीरियड्स की पीड़ादायक स्थिति से हर लड़की को गुजरना पड़ता हैं। बदलते लाइफस्टाइल और रूटीन की आदतों के कारण बहुत सी महिलाओं को अनियमित पीरियड्स की समस्या रहती है जो उनके स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है। परन्तु कई बार ऐसा होता है कि महिलाओं को पीरियड्स नियमित आते रहते है लेकिन उनका रंग कुछ कुछ हो जाता है, जिन्हें महिलाएं अक्सर इग्नोर कर देती है। इसी गलतफहमी में बैठी रहती है कि उनकी सेहत बिल्कुल ठीक है। अगर आप भी कुछ ऐसे ही सोच रही है तो हम आपको पीरियड्स के ब्लड के कुछ कलर के बारे में बताएंगे, जो आपकरी सेहत के सारे रात खोल देंगे। 

 

हल्का लाल कलर
अगर आपके पीरियड्स का कलर ऐसा तो आप किसी चिंता की जरूरत नहीं है। पीरियड्स के शुरूआती दिनों में तो हल्का लाल कलर ही होता है लेकिन अंतिम दिनों में क्रैनबेरी रंग बदल जाता है। 

 

ब्राउन कलर
बहुत सी महिलाओं के पीरियड्स का कलर डार्क ब्राउन होता हा जो पुराने ब्लड का प्रतीक है। जब गर्भाश्य में लंबे समय तक ब्लड संग्रहित रहता है और पीरियड्स अनियमित हो जाते है। जिससे रक्त इकट्ठा होता रहता है। अगर आपके पीरियड्स का भी यहीं कलर है तो समझ लिजिए ब्लड गर्भाश्य में जमा हो रहा है जो सेहत के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है। 

 

गाढ़ा लाल रंग
यह रंग ताजे खून का प्रतीक है। जब पीरियड्स का फ्लो ज्यादा होता है तो उसका कलर ऐसा ही हो जाता है। अगर आपके पीरियड्स का कलर भी ऐसा है तो समझ लिजिए आप में हीमोग्लोबिन की कमी है। 

 

काला या गहरा रंग
अगर पीरियड्स का कलर ऐसा तो इसे अनदेखा करने की गलती बिल्कुल न करें। इसका मतलब यूट्रस में इंफेक्‍शन भी हो सकता है। कई बार तो मिडकैरेज होने पर भी पीरियड्स इसी कलर मेें आने लगते है। इसलिए इस तरह की स्थिति में डॉक्टरी सलाह जरूर लें। 
 

Related News