19 APRFRIDAY2024 6:49:46 AM
Nari

दुनिया के सबसे रंगीन शहर, भारत भी है शामिल

  • Updated: 07 Apr, 2017 04:48 PM
दुनिया के सबसे रंगीन शहर, भारत भी है शामिल

ट्रैवलिंग: कहते है जो आंखों को भाता है, वहीं मन को पंसद भी आता है। यह बात काफी हद तक सच भी है। इंसान को वहीं चीज पसंद आती है, जो उसकी आंखों अच्छी लगती है। ऐसे ही दुनिया में कई घूमने-फिरने के लिए खूबसूरत प्लेस है, जो पहली नजर में ही हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर लेते है। इतना  ही नहीं, इन जगहों को देखर हर किसी का वहां बस जाने को दिल कर जाता है। जी हां, अगर आप  कुछ ऐसी ही जगहों की तलाश  कर रहे है तो आज हम आपको कुछ ऐसे खूबसूरत रंगीन शहर के बारे में बताएंगे, जिनमें से भारत भी शामिल है। इन रंगीन शहरों को देखकर आपका यहां आकर बस जाने कोे दिल करेंगा।   

 

1. वेलप्रासो, चिली

चिली शहर दुनिया के खूबसूरत शहरों में से एक है। चिली के वेलप्रासो इलाका रिहायशी रंगीन तरीके से सजा है। सभी मकान अलग-अलग रंगों से रंगे है। इस शहर को ज्वैल ऑफ पैसिफिक कहा जाता है। समुद्र किनारे बसा होने के काऱण यहां का नजारा काफी सुहावना लगता है। 

 

2. कोपेनहेगन, डेनमार्क

यह शहर दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में से एक है। इस शहर के लगभग सभी मकानों का डिजाइन्स एक जैसा है, जो डिफरैंट रंगों से रंगे है। यह शहर टूरिस्टों को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। 

 

3. वरनाजा, इटली

समुद्र के किनारे 12 वर्ग कि.मी इटली का वरनामा कस्बा छोटे-छोटे अपार्टमेंट में बना है, जिनको अलग-अलग रंगों से रंगा गया है। इतना ही नहीं समुद्र के किनारों पर खड़ी नाव भी अलग-अलग रंगों से रंगी पड़ी है। 

 

4. बो-काप, साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका में बसा बो-काप शहर देखने में काफी सुंदर और आकर्षक है। इस शहर में बने मकानों को मलय क्वार्टर का नाम भी दिया गया है। जहां इस शहर के लगभग सभी मकानों को अलग-अलग रंगों से रंगा हुआ है वहीं यहां आपको घर के आस-पास रंग-बिरंगे फूले लगे दिखाई देंगे। 

 

5. व्रोक्ला, पोलैंड

प्राचीन इमारत अौर संस्कृति की दृष्टि यह शहर काफी मशहूर है। यूरोपीय वास्तुकला पर आधारित इस शहर में रंग-बिरंगी इमारतें दिखाई देती है। 
 

6. जोधपुर, भारत

भारत के जोधपुर शहर को ब्लू सिटी कहा जाता है क्योंकि यह पूरा शहर नीले रंग से रंगा रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां के लोगों का कहना है कि नीला रंग काफी शुभ और गर्मी से बचाए रखता है। 

Related News