19 APRFRIDAY2024 5:58:34 AM
Nari

गर्मियों में बनाकर खाएं ठंडी-ठंडी कॉफी आइसक्रीम

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 08 May, 2020 09:40 AM
गर्मियों में बनाकर खाएं ठंडी-ठंडी कॉफी आइसक्रीम

अगर आप भी आइसक्रीम खाने के शौकीन है तो आज हम आपको कॉफी आइसक्रीम बनाने की रेसिपी बताएंगे। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और यह बड़ों से बच्चों तक को खूब पसंद भी आएगी। तो चलिए जानते हैं कॉफी आइसक्रीम बनाने की विधि।

 

सामग्री:

कॉफी पाउडर - 2 टेबलस्पून
चीनी - 1/2 कप
दूध - 1 कप
हेवी क्रीम - 2 कप
वनिला एसेंस - 1 टेबलस्पून

PunjabKesari

बनाने की विधि:

1. एक बाउल में 2 कप क्रीम और 1/2 कप चीनी लें। दोनोें चीजों को विस्पर की मदद से तब तक मिक्स करते रहें जब तक क्रीम गाढ़ी न हो जाए।
2. अब 1 कप दूध, 1 टेबलस्पून वनिला एसेंस और 2 टेबलस्पून कॉफी को क्रीम में डालकर अच्छी तरह मिला लें।
3. अब इस मिश्रण को आसक्रीम कंटेनर में डालकर फ्रीजर में 3-4 घंटे के लिए रख दें। 
4. इसके बाद इसे फ्रीजर से निकालकर चॉकलेट चिप्स या सिरप से गार्निश करें।
5. लीजिए आपकी ठंडी-ठंडी आसक्रीम तैयार है। अब आप इसे सर्व करें।


 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News