आज क्रिसमस का त्यौहार है और लोग जोरो-शोरो से इसकी तैयारियों में जुटें हुए हैं। क्रिसमस पर डैकोरेशन बहुत अहमियत रखती है। फिर चाहें में पार्टी हो या ना हो लेकिन कुछ लोगों को समझ नहीं आता कि घर की डैकोरेशन कैसे करें। ऐसे में आज हम आपको कुछ यूनिक आइडियाज बताएंगे, जिससे आप क्रिसमस थीम पर घर को सजा सकते है। तो चलिए जानते हैं आप क्रिसमस पर किस तरह अपने घर को अलग दिखा सकते हैं।
सांता क्लॉस हैंग (Santa Claus Hang)
घर को क्रिसमस टच देने के लिए आप मार्कीट में मिलने वाले छोटे-छोटे सांता क्लॉस हैंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो सांता के साथ हैंगिंग बेल्स, रंग-बिरंगी पॉम-पॉम भी डैकोरेट कर सकते हैं।
स्नोमैन टी लाइट्स (Snowman Tea Light Ornaments)
एक बोलत का ढक्कन लेकर उसके उपर काले रंग से आंखे बना लें। इसके बाद इसकी नाक बनाने के लिए छोटी लाइट्स का इस्तेमाल करें। इसके उपर के किनारों पर हरे या लाल कलर की रिबन लगा दें और इसे टांगने के लिए भी छोटी सा रिबन लगाएं।
मेसर जार लिड व्रीथ (Mason Jar Lid Wreaths)
एक मेसर जार का ढक्कन लेकर उसके उपर रस्सी या रिबर को गोल-गोल लपेटते जाएं। इसे पूरा लपेटने के बाद ग्लू के साथ चिपका दें। इसके बाद इसे टांगने के लिए इसके उपर रिबन लगाएं। अब इसके उपर लाल या ग्रीन कलर के रिबन से बो बनाकर लगा दें।
पाइप क्लीनर आईसीस (Pipe Cleaner Icicles)
इसे बनाने के लिए एक पतली तार को लें। इस तार को स्टार या थोड़ा राउंड शेप में थोड़ा-सा मोड़ दें। इसके बाद इसमें रंग-बिरंगे मोती को अपने पंसद अनुसार डालें। अब आप इसे क्रिसमस डेकोरेशन के लिए इस्तेमाल करें।
कैंडल लगाएं (Decorate Candles)
फेस्टिव सीजन में अपने घर को एक सॉफ्ट लुक देने के लिए कैंडल जला सकते हैं. आजकल बाजारों में नए-नए डिजाइन की कैंडल उपलब्ध हैं. लेकिन अगर आप क्रिसमस के अवसर पर क्रिसमस थीम पर बेस्ड कैंडल जलाएंगे तो क्रिसमस के पर्व को ज्यादा बेहतर तरीके से महसूस कर सकेंगे।
बोतल कैप स्नोमैन (Bottle Cap Snowmen)
स्नो मैन बनाने के लिए सफेद रंग बोतल के ढक्कन लें। अब इन ढक्कनों को ग्लू की मदद से एक साथ जोड़ दें। काला रंग लेकर इसके उपर आंखे और लाल या ऑरेंज कलर से नाक बनाएं। अब एक बटन लेकर इसके गले में बो बनाएं और टांगने के लिए इसके सिर पर रिबन लगा दें।
रिबन से करें सजावट
आप सफेद, लाल और हरे रंग के रिबन से भी घर व क्रिसमस ट्री को सजा सकते हैं। आप चाहें तो क्रिसमस गिफ्ट को डैकोरेट करने के लिए भी दो कलर कॉम्बिनेश बॉ बनाकर लगा सकते हैं।
टेबल को करें डेकोरेट
घर के साथ-साथ अपनी टेबल को डैकोरेट करना ना भूलें। इसके लिए आप छोटे-छोटे क्रिसमस टी के अलावा फ्लोटिंग कैंडल्स या फ्लावर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP