क्रिसमस का त्यौहार आने में अब कुछ दिन ही बचे है लोगों ने इसकी तैयारियां कर भी ली है। मगर काम या किसी और वजह के चलते अगर आप अभी तक डैकोरेशन नहीं कर पाएं या आप डैकोरेशन को लेकर कंफ्यूज है तो परेशान ना हो। यहां हम कुछ आइडियाज देंगे, जिसे आप अपने घर को क्रिसमस पार्टी के लिए डैकोरेट कर सकते हैं। चलिए आपको दिखाते हैं क्रिसमस डैकोरेट के लिए कुछ यूनिक आइडियाज...
अगर आपको क्रिसमस ट्री की डैकोरेशन के लिए कोई आइडिया नहीं मिल रहा तो आप इन आइटम्स से उन्हें सजा सकते हैं।
घर में छोटे-छोटे हैंगिंग सैंटा सॉक्स को लटकाएं। इससे आपके घर को फुल क्रिसमस डैकोर लुक मिलेगा।
प्लेन ग्रीन व्रीथ (wreath) में बेरीज, सिल्वर रिबन और कुछ ड्राइड कोन्स को व्रीथ में लगाएं। आप चाहें तो इसमें प्लास्टिक के फूल भी लगा सकते हैं। अब इसे घर में डैकोरेशन के लिए यूज करें।
क्रिसमस डैकोरेशन के लिए आप कैंडल्स का यूज भी कर सकते हैं। इसके लिए आप घर पर ही कैंडल होल्डर बना सकते हैं। आप इसे डाइनिंग टेबल, साइड टेबल पर भी लगा सकते हैं।
क्रिसमस की सजावट के लिए आप घर पर ही स्नौमेन, हैंगिग स्टॉर और बॉल्स बना सकते हैं।
क्रिसमस सेलिब्रशन डैकोरेशन के लिए आप गुब्बारों का यूज करें। इसके अलावा आप रिबन, फूलों से भी डैकोरेशन कर सकते हैं।
सीढ़ियों की सजावट भी हो खास।
फोटो फ्रेम को भी बना सकते हैं डैकोरेशन का हिस्सा
यूं यूनिक तरीके से क्रिसमस पार्टी के लिए सजाएं घर।
पार्टी के लिए दरवाजे की सजावट भी हो खास।